न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: एक बार फिर News11 Bharat की खबर का असर देखने को मिला है. रांची के रिंग रोड में खड़ी गाड़ियों पर रांची पुलिस ने कार्रवाई की है. नेओरी गोल चक्कर, तिलता रोड, दल्लादली चौक सहित कई इलाकों में पुलिस ने कार्रवाई की है. अवैध पार्किंग का इस्तेमाल कर रही गाड़ियों को पुलिस हटवा रही है. ट्रक, हाइवा, कंटेनर सहित गाड़ियों को प्रमुख सड़कों से हटाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में कार्रवाई की जा रही है. ग्रामीण क्षेत्रों के थाना प्रभारियों भी लगातार कार्रवाई में जुटे हुए हैं.
यह भी पढ़ें- रांची एयरपोर्ट के पास सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत, सेना के जवान पर वाहन से टक्कर मारने का आरोप