खेलकूद

ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

37वीं ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल नौ पदक हासिल कर कोयलांचल क्षेत्र सहित राज्य का नाम रोशन किया

By : Pramod Kumar
ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:   गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के खिलाड़ियों ने पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 22 से 24 सितंबर तक आयोजित 37वीं ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल नौ पदक हासिल कर कोयलांचल क्षेत्र सहित राज्य का नाम रोशन किया है.खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र और झारखंड का नाम रोशन किया.प्रतियोगिता में सोनम कुमारी ने अंडर-20 बालिका वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया. पूनम कुमारी ने 400 मीटर और 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण, 4×100 मीटर रिले में रजत तथा 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर कुल चार पदक अपने नाम किए.वहीं राहुल उरांव ने अंडर-20 बालक वर्ग की 1500 मीटर, 800 मीटर और 4×400 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक हासिल किए.सीमा कुमारी ने हेप्टाथलॉन में कांस्य पदक जीता.सोनम कुमारी और राहुल उरांव राय बस्ती के,जबकि पूनम कुमारी और सीमा कुमारी बमने पंचायत के पाही बस्ती के निवासी हैं. इन खिलाड़ियों को शुरुआती दौर में गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया.इसके बाद खिलाड़ियों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के संस्थापक सह सचिव गणेश कुमार महतो और एएफआई प्री-लेवल-1 कोच किरण कुमारी ने खुशी जताते हुए बधाई दी  है.

यह भी पढ़ें: Cyclone Arnab से पूरे झारखंड में पेड़-पोल गिरने से विद्युत सप्लाई पर व्यापक असर, सबसे ज्यादा रांची-बोकारो जिले प्रभावित

संबंधित सामग्री

भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल में मनाई गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती

भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल में मनाई गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती

प्रह्लाद वर्णवाल ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका राष्ट्र को समर्पित जीवन हम सब देशवासियों के लिए अनुकरणीय है

रांची एयरपोर्ट के पास सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत, सेना के जवान पर वाहन से टक्कर मारने का आरोप 

रांची एयरपोर्ट के पास सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत, सेना के जवान पर वाहन से टक्कर मारने का आरोप 

रांची एयरपोर्ट के पास सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गयी. हुंडरू बस्ती निवासी लक्ष्मण गोप वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए थे.

Cyclone Arnab से पूरे झारखंड में पेड़-पोल गिरने से विद्युत सप्लाई पर व्यापक असर, सबसे ज्यादा रांची-बोकारो जिले प्रभावित

Cyclone Arnab से पूरे झारखंड में पेड़-पोल गिरने से विद्युत सप्लाई पर व्यापक असर, सबसे ज्यादा रांची-बोकारो जिले प्रभावित

झारखण्ड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड ने अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक की और स्थिति की जानकारी दी

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने उठाए गंभीर सवाल

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने उठाए गंभीर सवाल

घोषणाओं के बजाय मरीजों को चाहिए जमीन पर सुविधा, राज्य के बड़े सरकारी अस्पतालों में मरीजों को हो रहीं घोर कठिनाइयां - बरनवाल

बोकारो थर्मल में प्रशासनिक व तकनीकी शब्द लेखन  प्रतियोगिता का आयोजन, डीवीसी कर्मियों ने दिखाई भाषायी दक्षता

बोकारो थर्मल में प्रशासनिक व तकनीकी शब्द लेखन प्रतियोगिता का आयोजन, डीवीसी कर्मियों ने दिखाई भाषायी दक्षता

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के प्रशासनिक एवं तकनीकी शब्द-ज्ञान, हिंदी लेखन तथा अनुवाद कौशल को परखने के लिए विभिन्न प्रश्न पूछे गए