नीरज कुमार साव/न्यूज11 भारत
देवरी/डेस्क: देवरी थाना क्षेत्र में चितरोकुराह गांव निवासी डीलिया देवी के घर बीते रात को घर का ताला तोड़कर घर में रखा दो लाख नगद सहित घर में रखा पायल,सोने का चेन आदि जेवरात सहित लगभग साढ़े तीन लाख की चोरी हो गई इस बाबत पीड़ित देवी ने बताई कि प्रत्येक दिन भांति खाना खा कर सो गए थे लगभग बारह बजे रात कोई आवाज हुआ आवाज सुनकर जब हमलोग उठे तो दरवाजा को बाहर से बंद कर दिया गया था जबतक हल्ला कर दरवाजा खुलाए तब तक चोर भाग चुके थे .इन्होंने देवरी थाना में आवेदन दे देने की बात कही गई है, वही चितरोकुराह में एक ही रात चोरों ने कुल चार घरों को बनाया निशाना,लाखों रुपए नगद और सोने चांदी का जेवरात ले कर फरार, इधर इस तरह की चोरी की घटना से जहां क्षेत्र में दहशत है वही पुलिस प्रशासन की गस्ती पर सवाल उठने लगा है आए दिन इस तरह की चोरी की घटना घट रही है लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन हाथ हाथ रख कर मुखदर्शक बनी हुई है जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है पीड़ित स्वजन ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से आवेदन देकर खोज बीन करने की मांग की है.
यह भी पढ़ें: यूसिल की बांदु-हुराग यूरेनियम प्रोजेक्ट के 226 ठेका मजदूरों को जबरन हटाए जाने पर धनबाद ट्रिब्यूनल कोर्ट 01 ने दी राहत