न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची की सड़कों पर तेज रफ्तार गाड़ी चलाने वाले अब मुसीबत में पड़ सकते हैं. दरअसल निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में गाड़ी चलाने वालों का अब कैमरे की सहायता से चालान कटेगा. रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहर के सभी प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर स्पीड वायलेशन डिटेक्टर (एसवीडी ) कैमरे लगाए हैं. इन कैमरों की सहायता से 40 और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की निर्धारित गति सीमा पार करते ही आपके वाहन का 1,000 रुपये तक का ऑनलाइन चालान कट जायेगा. तीन बार से ज्यादा नियम तोड़ने पर लाइसेंस भी रद्द हो सकता है. पुलिस ने इस संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर भी जारी किया है.
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार एसवीडी कैमरा सड़क से गुजरने वाले वाहनों की गति रिकार्ड करेगा. निर्धारित गति सीमा से अधिक गति पाए जाने पर कैमरा वाहन की नंबर प्लेट की पहचान कर ऑनलाइन चालान जारी करेगा. चालान कटने पर इसकी जानकारी वाहन मालिक के मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से भेजी जाएगी.
इसे भी पढ़ें: बिहार: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल