न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: वाराणसी में यूपी ATS के साथ हुई मुठभेड़ में 30 लाख के इनामी नक्सली बृजेश गंझू की मौत के विरोध में TSPC ने तीन दिवसीय बंद बुलाया है. झारखंड के सात जिलों में 24 से 26 सितंबर तक बंद का ऐलान किया गया है. इसमें चतरा, हजारीबाग, पलामू, लातेहार, गढ़वा, लोहरदगा और गुमला शामिल है.
झारखंड में आतंक का दूसरा नाम बन चुके तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) के कुख्यात कमांडर ब्रजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह 20 सितंबर की सुबह वाराणसी में यूपी ATS की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया था. इस खूंखार नक्सली पर झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख और एनआईए (NIA) की ओर से 5 लाख यानी कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था.
UP ATS के मुताबिक, गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली रामनगर के रास्ते मुगलसराय की ओर जा रहा है. सूचना के आधार पर सुबह करीब 5 बजे घेराबंदी के दौरान जब उसे रोका गया, तो उसने एटीएस टीम पर दोनों हाथों से पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. दो गोलियां डीएसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगीं, जिससे वे बाल-बाल बच गए. पुलिस की जवाबी फायरिंग में ब्रजेश मारा गया, जबकि उसका एक साथी फरार होने में सफल रहा. मौके से दो पिस्टल और कई कारतूस बरामद हुए हैं.
इसे भी पढ़ें: धनबाद पुलिस और अपराधियों के बीच फिर हुआ मुठभेड़, चंदन ठाकुर नाम के अपराधी का हाफ एनकाउंटर