मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 DC ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 DC ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 dc ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

न्यूज़11 भारत
पाकुड़/डेस्क:
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी मेघा भारद्वाज ने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान डीसी ने रहसपुर स्थित बूथ संख्या-266, प्राथमिक विद्यालय रणडागा स्थित बूथ संख्या-193 तथा बैंक कॉलोनी स्थित बूथ संख्या-403 का भ्रमण किया. उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा किए जा रहे कार्य, प्रपत्रों का संधारण, घर-घर संपर्क अभियान और मतदाताओं से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की.

डीसी ने बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच बनाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन और समावेशी बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे.

उन्होंने अधिकारियों को नए पात्र मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने, अपात्र या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाने तथा सभी आवश्यक संशोधनों को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करने के निर्देश दिए. साथ ही स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए तथा प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.

निरीक्षण के दौरान डीसी ने मतदान केंद्रों पर मौजूद मतदाताओं से भी बातचीत की. उन्होंने लोगों से अपने नाम का मतदाता सूची में सत्यापन करने, आवश्यकता पड़ने पर निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से आवेदन करने तथा अन्य पात्र नागरिकों को भी इस अभियान से जोड़ने की अपील की. इस अवसर पर एईआरओ सह अंचलाधिकारी, पाकुड़ अरविन्द कुमार बेदिया भी उपस्थित रहे.

संबंधित सामग्री

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

झारखंड

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

पलामू जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पलामू पुलिस  की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

झारखंड

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

बरवाडीह प्रखंड मे विधुत विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार विभिन्न स्थानों मे अत्यधिक झूलने के कारण रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है.

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

झारखंड

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

सुझाव दिया है कि नई पुलिस बहाली होने तक आईआरबी, जैप और होमगार्ड जैसे रिजर्व बलों का इस्तेमाल थानों की पुलिसिंग और 112 पुलिस कंट्रोल की पेट्रोलिंग व्यवस्था में किया जाए

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

झारखंड

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सिकनी गांव में सोमवार को शाम में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बैल की मौत हो गई.

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

झारखंड

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एलीफेंट थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा से राजस्थान निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.