न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार, 15 अगस्त 2026 को झारखंड विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया जाएगा. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9:30 बजे झारखंड विधानसभा के प्रांगण में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. इस अवसर पर स्वतंत्रता दिवस की गरिमा और देशभक्ति के भाव के साथ समारोह आयोजित किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- एलबी सिंह के करीबी ओम प्रकाश सिंह से ED की पूछताछ जारी, बैंक खाते से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल