खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

निरीक्षण

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

संतोष कुमार/न्यूज11 भारत

सरायकेला/डेस्क: सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने रविवार को खरसावां थाना का औचक निरीक्षण कर पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, मालखाना, हाजत, अभिलेखों के संधारण एवं थाना की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया. साथ ही लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए.

एसपी ने थाना प्रभारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में नियमित गश्ती (पेट्रोलिंग) बढ़ाई जाए, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाई जाए. उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.

निरीक्षण के दौरान एसपी मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि खरसावां थाना क्षेत्र पहले नक्सल प्रभावित रहा है, इसलिए नक्सली गतिविधियों अथवा असामाजिक तत्वों के आवागमन की किसी भी सूचना पर पुलिस पूरी तरह सतर्क रहे. उन्होंने थाना प्रभारी को ऐसे मामलों में त्वरित सूचना संकलन और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए.

एसपी ने कहा कि खरसावां फिलहाल शांतिपूर्ण क्षेत्र है और इसे इसी तरह सुरक्षित बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है. इसके लिए नियमित पेट्रोलिंग, खुफिया सूचना तंत्र को मजबूत करने तथा प्रिवेंटिव कार्रवाई पर विशेष जोर देने को कहा गया.

उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने, थाना आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता की बात गंभीरता से सुनने और शिकायतों का निष्पक्ष एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई मामला थाना के अधिकार क्षेत्र से संबंधित नहीं भी हो, तब भी लोगों को उचित मार्गदर्शन और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हो.
मौके पर खरसावां थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: रांची के फुटबॉल प्रेमियों के लिए डूरंड कप का आनंद लेने के लिए फ्री टिकट की नई व्यवस्था की गई

संबंधित सामग्री

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

झारखंड

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

चक्रधरपुर के गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग एनएच 320 डी पर तराईसोल के पास की गई छापेमारी

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

झारखंड

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

प्रखंड के लुहूर में पदस्थापना के बाद सम्मान में रखा गया विदाई समारोह

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात,  पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

झारखंड

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात, पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

जल्द केडो गांव के ग्रामीणों को मिलेगी एम्बुलेंस सेवा - मंगल कालिंदी

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

झारखंड

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया था

रांची के फुटबॉल प्रेमियों के लिए डूरंड कप का आनंद लेने के लिए फ्री टिकट की नई व्यवस्था की गई

झारखंड

रांची के फुटबॉल प्रेमियों के लिए डूरंड कप का आनंद लेने के लिए फ्री टिकट की नई व्यवस्था की गई

मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में आज से हुई है टूर्नामेंट की शुरुआत