सिंघरावां में सिक्स लेन बना काल, ट्रेलर की चपेट में आकर 10 वर्षीय मासूम की मौके ...

दर्दनाक हादसा

सिंघरावां में सिक्स लेन बना काल, ट्रेलर की चपेट में आकर 10 वर्षीय मासूम की मौके पर मौत, कंपनी के प्लांट में तालाबंदी

निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने और सड़क की बदहाल स्थिति के कारण हुआ हादसा

सिंघरावां में सिक्स लेन बना काल ट्रेलर की चपेट में आकर 10 वर्षीय मासूम की मौके पर मौत कंपनी के प्लांट में तालाबंदी

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत 

बरही/डेस्क: चौपारण थाना क्षेत्र के सिंघरावां में सिक्स लेन सड़क निर्माण कंपनी और NHAI की लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली. नानी घर आए 10 वर्षीय मासूम आरव की ट्रेलर की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार बच्चा अपने नानी घर आया हुआ था, तभी सिक्स लेन निर्माण के कार्य में लगी तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे कुचल दिया. निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने और सड़क की बदहाल स्थिति के कारण यह हादसा हुआ.

घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है. सूचना पाकर बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. उन्होंने कहा कि सिक्स लेन निर्माण कंपनी को कई बार चेतावनी दी गई है, लेकिन कंपनी लापरवाही बरत रही है. सड़क निर्माण के चलते आए दिन मौतें हो रही हैं. अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो हम जनप्रतिनिधि जनता के साथ सड़क पर उतरेंगे.

इधर घटना से आक्रोशित सिंघरावां के सैकड़ों ग्रामीणों और बरकट्ठा  विधायक अमित यादव  ने पीड़ित परिवार के साथ पाण्डेयबारा स्थित सड़क निर्माण कंपनी के प्लांट का घेराव कर तालाबंदी कर दी. 

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा बिना किसी बैरिकेडिंग और सुरक्षा मानक के काम किया जा रहा है. ग्रामीणों ने सड़क की बदहाल स्थिति को तुरंत ठीक करने और मृतक बच्चे के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

मौके पर पुलिस पहुंच कर लोगों को समझाने में जुटी है.

यह भी पढ़ें: भरनो के लोंगा में पानी से भरी टंकी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

संबंधित सामग्री

बड़कागांव में CISF की बड़ी कार्रवाई, 1 LP ट्रक और दो अवैध हाईवा डंप कोयला जब्त

झारखंड

बड़कागांव में CISF की बड़ी कार्रवाई, 1 LP ट्रक और दो अवैध हाईवा डंप कोयला जब्त

बड़कागांव में CISF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए NTPC बादाम कोल खनन परियोजना क्षेत्र में अवैध तरीके से निकाले जा रहे कोयले को जप्त किया है.

गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा पुलिस अधीक्षक ने छापेमारी कर भंलवाटांड़ के पास साइबर अपराधी को रंगे हाथ पकड़ा

झारखंड

गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा पुलिस अधीक्षक ने छापेमारी कर भंलवाटांड़ के पास साइबर अपराधी को रंगे हाथ पकड़ा

आरोपी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के क्रेडिट कार्ड बंद होने व नए कार्ड लेने का झांसा देकर करता था ठगी

घाघरा की नौवडीहा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने दीपक कुमार महली कोषाध्यक्ष बने दीनदयाल चौरसिया

झारखंड

घाघरा की नौवडीहा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने दीपक कुमार महली कोषाध्यक्ष बने दीनदयाल चौरसिया

बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर आवश्यक तैयारियों, पूजा व्यवस्था, आयोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

झारखंड

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए अहम बैठक हुई. इस बैठक में प्रबंधन और सभी सुरक्षा के संबंधित अधिकारी शामिल हुए.

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.