गढ़वा में SIR अभियान तेज, मतदाता सूची के शुद्धीकरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में

विशेष गहन पुनरीक्षण

गढ़वा में SIR अभियान तेज, मतदाता सूची के शुद्धीकरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में

उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कराने का अधिकारियों को लगातार दे रहे दिशा-निर्देश

गढ़वा में sir अभियान तेज मतदाता सूची के शुद्धीकरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत गढ़वा जिले में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने की दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य जारी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा अभियान की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कराने को लेकर संबंधित अधिकारियों को लगातार दिशा-निर्देश दे रहे हैं.SIR अभियान के तहत जिले में गणना प्रपत्रों के वितरण का कार्य 100 प्रतिशत पूरा किया जा चुका है. वहीं, अब तक 7,43,061 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन एवं 7,42,886 प्रपत्रों का बीएलओ द्वारा सत्यापन किया जा चुका है. इसके अलावा, 175 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन भी किया जा चुका है, जिनका सत्यापन बीएलओ स्तर से लंबित है. जिला प्रशासन द्वारा अभियान के प्रत्येक चरण की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से संपन्न हो सके.

जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में SIR अभियान के तहत कार्य प्रगति पर है. 80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में कुल 4,26,661 मतदाता हैं. यहां गणना प्रपत्रों का वितरण 100 प्रतिशत पूरा हो चुका है. अब तक 3,61,888 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 3,61,763 प्रपत्रों का सत्यापन तथा 125 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन पूरा किया गया है.

इसी प्रकार 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 4,35,431 मतदाता हैं. इस विधानसभा क्षेत्र में भी गणना प्रपत्रों का वितरण 100 प्रतिशत पूरा किया जा चुका है. अब तक 3,81,173 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन 3,81,123 प्रपत्रों का सत्यापन तथा 50 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन पूरा हो चुका है.SIR अभियान के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप विशेष श्रेणी के मतदाताओं की पहचान का कार्य भी लगातार जारी है. जिले में अब तक ASDDF के 5,717 DSE (Demographic Similar Entries) के 17,066 तथा Uncollectable Forms Electors के 1,10,529 मामलों की पहचान की गई है. इन सभी मामलों का निष्पादन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप किया जा रहा है.जिला प्रशासन का उद्देश्य पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना को न्यूनतम करते हुए एक शुद्ध, पारदर्शी और विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार करना है. इसके लिए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा क्षेत्र स्तर पर लगातार कार्य किया जा रहा है.जिला प्रशासन ने SIR से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को 29 जुलाई 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इसके बाद भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 05 अगस्त 2026 को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन सुनिश्चित किया जाना है.

अभियान की प्रगति पर नजर रखने के लिए सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) एवं सुपरवाइजर नियमित समीक्षा के साथ-साथ क्षेत्रीय निरीक्षण भी कर रहे हैं. अधिकारियों द्वारा बूथ एवं क्षेत्र स्तर पर चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यकतानुसार संबंधित कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं.गढ़वा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने जिले के सभी मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि बीएलओ के घर पहुंचने पर मतदाता आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, गणना प्रपत्र को सही एवं पूर्ण रूप से भरकर समय पर जमा करें तथा अपने मतदाता विवरण का सत्यापन अवश्य करें.उन्होंने कहा कि एक शुद्ध, पारदर्शी एवं विश्वसनीय मतदाता सूची का निर्माण केवल प्रशासनिक प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता भी अत्यंत महत्वपूर्ण है. मतदाताओं का सहयोग निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक विश्वसनीय और पारदर्शी बनाने के साथ-साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

यह भी पढ़ें: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के बाद गढ़वा जिला कांग्रेस कमिटी ने निकाली विजय यात्रा

संबंधित सामग्री

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

झारखंड

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

चक्रधरपुर के गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग एनएच 320 डी पर तराईसोल के पास की गई छापेमारी

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

झारखंड

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

प्रखंड के लुहूर में पदस्थापना के बाद सम्मान में रखा गया विदाई समारोह

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात,  पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

झारखंड

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात, पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

जल्द केडो गांव के ग्रामीणों को मिलेगी एम्बुलेंस सेवा - मंगल कालिंदी

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

झारखंड

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया था

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

झारखंड

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए