आशिष शास्त्री/न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: खेल की नगरी सिमडेगा की बेटियां सिर्फ खेल में हीं नहीं अपितु पढ़ाई में भी शीर्ष पर हैं. ये साबित कर दिखाया है सिमडेगा के बानो एसएस प्लस 2 की छात्रा शिवांगी कुमारी ने. जैक मैट्रिक बोर्ड में शिवांगी ने 99.60 प्रतिशत अंक लाकर स्टेट टॉपर बनकर जिले का मान बढ़ाई है.
बानो के एक साधारण परिवार की बेटी शिवांगी के पिता राम किशोर साहु सप्ताहिक बाजारों में दुकान लगाते हैं. अभावों के बीच पली बढ़ी शिवांगी अपनी लगन और मेहनत से आज स्टेट टॉपर बनी. शिवांगी ने बताया कि उसके स्कूल में हर दिन परिक्षा की तैयारी को लेकर स्पेशल क्लास चलता था. जिससे उसे पढ़ाई में काफी सहायता मिला. इसके अलावा कुलदीप सर उसे पढ़ाई में भरपूर सहयोग दिए. उसने बताया कि उसकी सेल्फ स्टडी काफी काम आई. जिससे आज वह सफलता हासिल कर सकी. उसने बताया कि शिक्षकों के अलावा उसके माता पिता ने उसे पढ़ाई करने में भरपूर सहयोग दिया. उसने बताया कि पढ़ाई के दौरान वह सोशल मीडिया आदि से दूर रही और मोबाइल का प्रयोग सिर्फ पढ़ाई में सहायता के लिए की थी.
शिवांगी आगे लॉयर की पढ़ाई ज्यूडिशरी सेक्टर में जाना चाहती है, और दबे कुचले गरीबों को न्याय दिलाने का काम करना चाहती है. उसने वर्तमान में मैट्रिक की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स से कहा कि सेल्फ स्टडी पर विशेष ध्यान दें. सेल्फ स्टडी के बदौलत हीं सफलता मिलती है.
यह भी पढ़ें: मां की अंतिम विदाई में भाइयों के बीच खड़ी हो गयी धर्म की दीवार! पंचायत ने सूझबूझ से किया विवाद का निपटारा