वर्दी में रील बनी तो खैर नहीं ! DGP विनय कुमार का सख्त फरमान, SOP तोड़ने वालों पर ताबड़तोड़ एक्शन शुरु

वर्दी में रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले पुलिसकर्मियों पर अब सख्ती बढ़ गई है। डीजीपी विनय कुमार ने SOP उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़े एक्शन की चेतावनी दी है।

By : sawan kumar
वर्दी में रील बनी तो खैर नहीं ! DGP विनय कुमार का सख्त फरमान, SOP तोड़ने वालों पर ताबड़तोड़ एक्शन शुरु

बिहार DGP विनय कुमार का सख्त फरमान

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  वर्दी में रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले पुलिसकर्मियों को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने सख्त रुख अपनाया है। डीजीपी विनय कुमार ने साफ शब्दों में कहा है कि वर्दी की गरिमा बनाए रखना सभी पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हाईलाइट्स - 

  •  वर्दी में रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश
  •  SOP का पालन नहीं करने पर होगी सजा
  •  पहले भी ऐसे मामलों में हो चुकी है कार्रवाई
  •  सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग की दी गई नसीहत
  •  विभागीय छवि और अनुशासन बनाए रखना प्राथमिकता

 SOP का उल्लंघन पड़ा भारी

डीजीपी ने कहा कि जो भी पुलिसकर्मी वर्दी से जुड़े निर्धारित SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) का पालन नहीं करेंगे और वर्दी में रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई तय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे मामलों में पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है और भविष्य में भी यदि इस तरह की तस्वीर सामने आती है, तो तत्काल एक्शन लिया जाएगा। पुलिस मुख्यालय इस मामले को लेकर पूरी तरह सतर्क है।

सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर हिदायत

डीजीपी ने पुलिस परिवार के सभी सदस्यों को निर्देश दिया कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी के साथ करें। वर्दी में पोस्ट केवल विभाग के बेहतर कार्यों, उपलब्धियों और जनहित के संदेशों को जनता तक पहुंचाने के लिए ही किया जाए।

अनुशासन और छवि बनाए रखना प्राथमिकता

पुलिस मुख्यालय का यह सख्त रुख विभागीय अनुशासन और छवि को बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इससे साफ संकेत है कि नियमों के उल्लंघन पर अब किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें - पापा माफ करना… अच्छे नंबर नहीं आए, बहन की शादी की बात लिखकर छात्र ने किया सुसाइड

संबंधित सामग्री

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

शेरघाटी थाना क्षेत्र के उचिरमा पुल के समीप मोरहर नदी में शनिवार की शाम नहाने के दौरान डूबे 13 वर्षीय किशोर का शव रविवार को काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। 

वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत, एमपी-एमएलए कोर्ट का बड़ा फैसला

वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत, एमपी-एमएलए कोर्ट का बड़ा फैसला

गोपालगंज के वायरल वीडियो मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत दे दी है।

Khan Sir : 'सच सामने आना चाहिए', प्रिंस यादव की मौत पर पहली बार बोले खान सर, कहा- 'दोषी मिला तो फांसी से कम सजा नहीं'

Khan Sir : 'सच सामने आना चाहिए', प्रिंस यादव की मौत पर पहली बार बोले खान सर, कहा- 'दोषी मिला तो फांसी से कम सजा नहीं'

प्रिंस यादव की नेपाल में हुई संदिग्ध मौत पर खान सर ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए गहरा दुख जताया और निष्पक्ष जांच की मांग की।


10 सर्कुलर रोड पर आखिरी दिन का सस्पेंस, क्या होगा लालू परिवार का अगला कदम?

10 सर्कुलर रोड पर आखिरी दिन का सस्पेंस, क्या होगा लालू परिवार का अगला कदम?

पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास खाली करने के लिए राबड़ी देवी को दी गई समयसीमा 15 जून को समाप्त हो रही है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि लालू परिवार तय अवधि में बंगला खाली करता है

बेमिसाल कार्यक्रम के तहत प्रेसवार्ता, पुल धंसने पर बोले संजय टाइगर - पुल बना था तभी गिरा, नहीं बनता तो गिरता कैसे ...

बेमिसाल कार्यक्रम के तहत प्रेसवार्ता, पुल धंसने पर बोले संजय टाइगर - पुल बना था तभी गिरा, नहीं बनता तो गिरता कैसे ...

बेमिसाल कार्यक्रम' के तहत आयोजित प्रेसवार्ता में मंत्री संजय टाइगर ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते हुए विकास और सुशासन का दावा किया।