संतोष मेहता/न्यूज़ 11 भारत
सिल्ली/डेस्क: मुरी ओपी क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने इस मामले में कलवाडीह (लेंगाहातू) निवासी दीपक महतो (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, युवती की शिकायत में कहा गया है कि आरोपी युवक ने शादी का आश्वासन देकर उसके साथ संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज कराया.
शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी.
यह भी पढ़ें: जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने दंडाधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश