श्रावणी मेला 2026

श्रावणी मेला 2026: गंदगी फैलाने पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई! 'चारपाई रेस्टोरेंट' पर लगा ₹20 हजार का जुर्माना 

स्वच्छता मानकों की अनदेखी करने पर 'चारपाई रेस्टोरेंट' के संचालक पर 20,000 रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया. 

By : Dipali Kumari
श्रावणी मेला 2026: गंदगी फैलाने पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई! 'चारपाई रेस्टोरेंट' पर लगा ₹20 हजार का जुर्माना 

न्यूज़11 भारत 
देवघर/डेस्क: 
राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के दौरान देवघर नगर निगम क्षेत्र और कांवरिया पथ पर साफ-सफाई तथा स्वच्छता व्यवस्था का खास ख्याल रखा जा रहा है. इसी संबंध में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार मेला क्षेत्र में लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है. साथ ही गंदगी फैलाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई भी की जा रही है. इसी क्रम में कल शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त सुलोचना मीना ने स्वच्छता मानकों की अनदेखी करने पर 'चारपाई रेस्टोरेंट' के संचालक पर 20,000 रुपये का भारी जुर्माना लगाया है. 

रेस्टोरेंट के आगे पड़ा था कचरे का अंबार 

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने पाया कि चारपाई रेस्टोरेंट के ठीक आगे कचरे का बड़ा ढेर लगा हुआ था. जांच और स्थानीय लोगों से यह स्पष्ट हुआ कि रेस्टोरेंट से निकलने वाला गीला और सूखा कचरा डस्टबिन में डालने के बजाय रोजाना मुख्य सड़क पर ही फेंक दिया जाता है. इस लापरवाही के कारण आसपास के पूरे क्षेत्र में भारी बदबू और गंदगी का माहौल बना हुआ रहता है.

 सभी प्रतिष्ठानों को चेतावनी 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा है कि राजकीय श्रावणी मेला में स्वच्छता सर्वोपरि है. सभी प्रतिष्ठान अनिवार्य रूप से दोहरे डस्टबिन (गीले और सूखे कचरे के लिए) का उपयोग करें और कचरा केवल नगर निगम के वाहनों या निर्धारित डंपिंग पॉइंट पर ही दें. यदि कोई भी दुकानदार बाबा की नगरी को गंदा करने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ बिना किसी रियायत के सीधे जब्ती और जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: बाघमारा: बरोरा चेकपोस्ट के पास फायरिंग, युवक पर जानलेवा हमले की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.