श्रावण स्पेशल

श्रावण स्पेशल: शिवालयों में बढ़ी रौनक, पांच सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, 20 जुलाई से शुरू होगा पहला सोमवार

इस वर्ष श्रावण माह में कुल पांच सोमवार पड़ रहे हैं. पहला सोमवार 20 जुलाई से शुरू हो रहा है और 17 अगस्त को श्रावण का अंतिम सोमवार होगा.

By : News11 Bharat
श्रावण स्पेशल: शिवालयों में बढ़ी रौनक, पांच सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, 20 जुलाई से शुरू होगा पहला सोमवार

न्यूज 11 भारत 

डेस्क, बहरागोड़ा: बंगाली पंचांग के अनुसार श्रावण मास का शुभारंभ हो चुका है। इस वर्ष श्रावण माह में कुल पांच सोमवार पड़ने से शिव भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। पहला सोमवार 20 जुलाई, दूसरा 27 जुलाई, तीसरा 3 अगस्त, चौथा 10 अगस्त तथा पांचवां और अंतिम सोमवार 17 अगस्त को पड़ेगा।

श्रावण मास को लेकर बहरागोड़ा प्रखंड के विभिन्न शिव मंदिरों में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर समितियां साफ-सफाई, रंग-रोगन तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हैं, ताकि कांवरियों और शिवभक्तों को जलाभिषेक के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।

बहूलिया स्थित बाबा चित्रेश्वर शिव मंदिर तथा सांड्रा पंचायत के बाबा सांड्रेश्वर शिव मंदिर में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। बाबा चित्रेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए अर्घा सिस्टम के माध्यम से जल अर्पित करने की व्यवस्था की गई है, जिससे भक्तों को सुगमता से पूजा-अर्चना करने का अवसर मिलेगा।

वहीं, बाबा सांड्रेश्वर शिव मंदिर के पुराने जर्जर हिस्से की मरम्मत और ढलाई का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। इसी स्थान पर कांवरिये कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। मंदिर समिति ने प्रत्येक सोमवार को श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन करने का निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़ें: रांची के पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की दी गई धमकी, ईमेल के जरिए मिली धमकी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.