भाजपा की प्रेस वार्ता

सपना दिखाकर तोड़ना सबसे बड़ा अपराध, सीएम हेमंत सोरेन इसमें माहिर, इन्वेस्टर्स के लिए उचित माहौल बनाएं - भाजपा

दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय National Stakeholders Consultation पर पार्टी प्रवक्ता संदीप वर्मा की पीसी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सपना दिखाकर तोड़ना सबसे बड़ा अपराध, सीएम हेमंत सोरेन इसमें माहिर, इन्वेस्टर्स के लिए उचित माहौल बनाएं  - भाजपा

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: दिल्ली में झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार द्वारा आयोजित दो दिवसीय National Stakeholders Consultation  को लेकर भाजपा के पार्टी प्रवक्ता संदीप वर्मा ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए संदीप वर्मा ने कहा कि सपना दिखाकर तोड़ना सबसे बड़ा अपराध है और सीएम हेमंत सोरेन इसमें माहिर हैं. पूर्व में विदेश दौरे पर कितना खर्च हुआ विदेश दौरे के बाद कितने इन्वेस्टर आए, पहले सरकार को यह बताना चाहिए.

संदीप वर्मा ने कहा कि वित्तमंत्री दिल्ली में रहने के बावजूद इन्वेस्टर मीट में शामिल नहीं हुए. इससे इस समिट की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है. राज्य का माहौल उद्योग धंधों के लिए सही नहीं, पहले यहां काम का वातावरण तैयार करने की जरूरत है. उसके बाद ही कोई झारखंड की तरफ कदम बढ़ायेगा.

पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि सरकार भ्रम फैला कर लोगों को ठगने का काम बंद करे. क्या यहां सिंगल विंडो सिस्टम है? स्टार्टअप को प्रोमोट करने के लिए सरकार की तरफ से कोई प्रयास नहीं दिखता. सरकार से आग्रह है कि इस तरह की धोखाधड़ी करना बंद करे. इन्वेस्टर्स के लिए उचित माहौल बनाना होगा.सिर्फ कंपनियों से बात कर के नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: निवारणपुर RSS कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमला मामले में आरोपियों की 7 दिनों की एनआईए रिमांड पूरी, कोर्ट में किए गये पेश

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.