न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: नाबालिग बच्ची से अश्लिल हरकत करने के मामले में आरोपी शनिचर महली को पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई है. उसपर अलग-अलग धाराओं में कुल 22 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है. मामला साल 2025 का है. मामले को लेकर अनगड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. आरोपी शनिचर नाबालिग बच्ची की रिश्ते में फूफा लगता था. शाम के वक्त नाबालिग दुकान गई थी. उसी दौरान आरोपी ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करते हुए मोबाइल छीन लिया था.
यह भी पढ़ें- रांची पुलिस एसोसिएशन ने भी डुमरी विधायक जयराम महतो के खिलाफ खोला मोर्चा, पांच दिनों का अल्टीमेटम