भंडाफोड़

चतरा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चांदनी रेस्टोरेंट से 5 युवतियां और 4 युवक सहित होटल संचालक का बेटा भी धराया

चतरा एसपी अनिमेष नैथानी को चांदनी होटल और रेस्टोरेंट में देह व्यापार की गुप्त सूचना मिलने के बाद हुई थी कार्रवाई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चतरा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चांदनी रेस्टोरेंट से 5 युवतियां और 4 युवक सहित होटल संचालक का बेटा भी धराया

न्यूज11  भारत

चतरा/डेस्क: चतरा से एक बड़ी खबर है. शहर के बीचो-बीच चल रहे जिस्मफरोशी के एक बड़े अड्डे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. न्यू परिसदन भवन यानी सर्किट हाउस के पास स्थित 'चांदनी रेस्टोरेंट' में छापेमारी कर पुलिस ने 5 युवतियों और 4 युवकों सहित होटल संचालक का बेटा को भी हिरासत में लिया है. पकड़े गए लोगों में होटल संचालक का बेटा भी शामिल है. चतरा एसपी अनिमेष नैथानी को चांदनी होटल और रेस्टोरेंट में देह व्यापार की गुप्त सूचना मिली थी. इसी सूचना पर एसडीपीओ सन्नी वर्धन की अगुवाई में सदर थाना और महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रेस्टोरेंट में अचानक धावा बोल दिया. पुलिस को देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई. कुछ युवक मौके से फरार भी हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस घेराबंदी कर रही है. पुलिस ने मौके से युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है. जांच टीम ने होटल के जरूरी कागजात और सीसीटीवी का डीवीआर (DVR) जब्त कर लिया है. एसपी अनिमेष नैथानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यहां होटल संचालक द्वारा लड़कियां सप्लाई करने के साथ-साथ कपल्स को भी जगह दी जाती थी. फिलहाल सभी 10 आरोपियों से सदर थाने में पूछताछ की जा रही है. एसडीपीओ ने साफ कर दिया है कि ऐसे अनैतिक धंधों में शामिल किसी भी रेस्टोरेंट संचालक को बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें: सीआईएसएफ कैंप बोकारो थर्मल में ब्रह्माकुमारी प्रजापिता सेवा केंद्र ने रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.