संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिला मुख्यालय स्थित कचहरी परिसर मेदिनीनगर में रविवार को पलामू दिव्यांग संघ की बैठक अध्यक्ष उमेश कुमार मेहता की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में दिव्यांगजनों की समस्याओं, उनके अधिकारों और विभिन्न लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगे की रणनीति तय की गई. बैठक में दिव्यांगजनों की लंबित पेंशन का शीघ्र भुगतान कराने की मांग उठाई गई. साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक भवनों में दिव्यांगों की सुविधा के लिए रैंप एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. इसके अलावा विभिन्न कंपनियों एवं संस्थानों के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी फंड के तहत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की भी मांग की गई.बैठक का संचालन संघ के सचिव रामपुकार सिंह, कोषाध्यक्ष अकिल अजहर खां तथा उपाध्यक्ष संदीप कुमार और जयप्रकाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया. बैठक में देव कुमार सिंह, प्रताप कुमार दीवाना, सुनील उरांव, जियाउलहक, सुरेंद्र कुमार माली, जोगेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे.बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि दिव्यांगजनों की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए.
यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस को भव्य और यादगार बनाने के लिए घाघरा में नवयुवक सरना संचालन समिति की बैठक में तैयारियों पर चर्चा