भाकपा (माओवादी) का जोनल कमांडर दीपक उर्फ कारू यादव को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

कारू यादव की जमानत याचिका खारिज

भाकपा (माओवादी) का जोनल कमांडर दीपक उर्फ कारू यादव को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

मामला चतरा के पठलगड्डा थाना कांड से जुड़ा है

भाकपा माओवादी का जोनल कमांडर दीपक उर्फ कारू यादव को झारखंड हाईकोर्ट से झटका जमानत याचिका खारिज 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड में सक्रिय प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा (माओवादी) के जोनल कमांडर दीपक के जी उर्फ दीपक यादव उर्फ कारू यादव को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने उसकी नियमित जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. अदालत ने मामले की गंभीरता, आरोपी के आपराधिक इतिहास और ट्रायल की स्थिति को देखते हुए उसे राहत देने से इनकार कर दिया. यह आदेश न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने सुनाया.

चतरा के पुराने आपराधिक मामले से जुड़ा है केस
मामला चतरा जिले के पठलगड्डा थाना कांड संख्या 38/2009 से जुड़ा है. इस मामले का ट्रायल वर्तमान में चतरा की सत्र अदालत में सत्र वाद संख्या 117/2025 के रूप में लंबित है. आरोपित पर कई गंभीर आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा चल रहा है. उसके अलावा झारखंड-बिहार के विभिन्न थानों में 60 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं. 

सरकार ने किया कड़ा विरोध
हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी की ओर से जमानत देने की मांग की गई. वहीं राज्य सरकार की ओर से इसका पुरजोर विरोध किया गया. सरकारी वकील ने अदालत को बताया कि कारू यादव कोई सामान्य अपराधी नहीं, बल्कि एक कुख्यात माओवादी कमांडर है. उस पर झारखंड और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में लेवी वसूली, पुलिस पर घात लगाकर हमला करने और हत्या जैसी कई गंभीर घटनाओं में शामिल होने के आरोप हैं. 

महाराष्ट्र से हुई थी गिरफ्तारी
कारू यादव मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग जिले का रहने वाला है और लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था. साल 2022 में सूचना मिली थी कि वह बीमार अवस्था में महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा में छिपकर इलाज करा रहा है. इसके बाद झारखंड पुलिस और महाराष्ट्र एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद से वह न्यायिक हिरासत में है.

यह भी पढ़ें- दुमका में ACB का बड़ा ट्रैप: सरैयाहाट अंचल कार्यालय का प्रभारी प्रधान लिपिक 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

 

संबंधित सामग्री

रिश्वत मामले में गिरफ्तार बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा भेजे गए जेल 

झारखंड

रिश्वत मामले में गिरफ्तार बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा भेजे गए जेल 

जमीन का म्यूटेशन करने के एवज में रिश्वत की मांग करने के मामले में गिरफ्तार किए गए बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा को विजिलेंस की विशेष कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

बिहार

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड-8 में सात वर्षीय बच्ची की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी।

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

झारखंड

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा इस वर्ष डिज्नीलैंड मेला सैरात की रिकॉर्ड ₹88.50 लाख में की गई नीलामी पर बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

झारखंड

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

भवन तक पहुंचने वाले मार्ग के दोनों ओर उगी घास के कारण मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों को परेशानी

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

झारखंड

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

जमशेदपुर की ओर से आ रहे खाली ट्रक ने अलकतरा लदे टैंकर को पीछे से मारी थी जोरदार टक्कर