न्यूज़ 11 भारत
राजगंज/डेस्क: राजगंज थाना कांड संख्या 80/2025 एवं 87/2025 से संबंधित अभियुक्त प्रिंस खान उर्फ हैदर अली, पिता नासिर खान, निवासी कमर मखदुमी रोड, वासेपुर, थाना बैंक मोड़, धनबाद के विरुद्ध न्यायालय से जारी इश्तिहार का 20 अगस्त 2026 को विधिवत तामिला कराया गया.
जानकारी के अनुसार, श्रीमती रूचि दयाल, माननीय सिविल जज (सीनियर डिविजन-V)-सह-न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, व्यवहार न्यायालय धनबाद के न्यायालय से जारी इश्तिहार के माध्यम से अभियुक्त को 21 सितंबर 2026 तक न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.
न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में यह कार्रवाई राजगंज थाना प्रभारी पु0अ0नि0 संजीव कुमार झा द्वारा बैंक मोड़ थाना के सहयोग से की गई. पुलिस की ओर से न्यायालय के आदेश के तहत नियमानुसार इश्तिहार का तामिला कराया गया.
यह भी पढ़ें: राजीव गांधी की सोच में था आधुनिक, समावेशी और आत्मनिर्भर भारत का सपना - रामचंद्र सिंह