ऑपरेशन ‘संरक्षा’ के तहत रांची रेलवे स्टेशन पर प्रतिबंधित पटाखों की बरामदगी, एक आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन ‘संरक्षा’ के तहत रांची रेलवे स्टेशन पर प्रतिबंधित पटाखों की बरामदगी, एक आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन ‘संरक्षा’ के तहत रांची रेलवे स्टेशन पर प्रतिबंधित पटाखों की बरामदगी एक आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मंडलीय सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देशानुसार रेलवे सुरक्षा बल (RPF) अपने कर्तव्यों के प्रति सतर्कता बरत रहा है. इसी क्रम में आरपीएफ पोस्ट रांची द्वारा ऑपरेशन ‘संरक्षा’ के तहत कल रांची रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार स्थित लगेज स्कैनर पर सघन जांच अभियान चलाया गया.

जांच के दौरान एक यात्री संदिग्ध सामान के साथ पकड़ा गया. पूछताछ में उसकी पहचान पंकज कुमार (24 वर्ष), निवासी पलामू, झारखंड के रूप में हुई. उसके पास मौजूद दो बैगों की तलाशी लेने पर कुल 9 पैकेट पटाखे बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत ₹6,800 बताई गई है. बरामद पटाखे ज्वलनशील (Inflammable) होने के कारण रेलवे परिसर और ट्रेन में ले जाना प्रतिबंधित है. आरोपी इन पटाखों के संबंध में कोई वैध अनुमति या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद आरपीएफ ने बरामद सामग्री को विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट रांची में कल रेलवे अधिनियम की धारा 164 के तहत मामला दर्ज किया गया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को पोस्ट लाया गया, जिसे आज रांची न्यायालय रांची में प्रस्तुत किया जाएगा.

यह भी पढ़े: झारखंड के लाखों कर्मियों को जल्द मिल सकती है राहत, डीए बढ़ाने की तैयारी में राज्य सरकार
 
संबंधित सामग्री

Bihar Politics: शराबबंदी कानून पर गरमाई बिहार की सियासत, सीएम सम्राट ने कहा पूर्ण रूप से...

बिहार

Bihar Politics: शराबबंदी कानून पर गरमाई बिहार की सियासत, सीएम सम्राट ने कहा पूर्ण रूप से...

शराबबंदी कानून को लेकर इन दिनों बिहार की सियासत गरमाई हुई है। सियासी बयानबाजी के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं।

झारखंड में महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बड़ा बल, 63 नए CDPO को 21 अप्रैल को सौंपे जाएंगे नियुक्ति पत्र

झारखंड

झारखंड में महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बड़ा बल, 63 नए CDPO को 21 अप्रैल को सौंपे जाएंगे नियुक्ति पत्र

पश्चिम बंगाल के लिए सीएम हेमंत सोरेन हुए रवाना, जनसभाओं को करेंगे संबोधित

झारखंड

पश्चिम बंगाल के लिए सीएम हेमंत सोरेन हुए रवाना, जनसभाओं को करेंगे संबोधित

Bihar News: नवादा में दो वाहनों की टक्कर में एक की मौत, तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

बिहार

Bihar News: नवादा में दो वाहनों की टक्कर में एक की मौत, तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

बिहार के नवादा जिले में रविवार सुबह दो वाहनों के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हुए हैं।

दुबई से लाया गया प्रिंस खान का करीबी सहयोगी सैफी उर्फ ‘मेजर’, कोलकाता एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

झारखंड

दुबई से लाया गया प्रिंस खान का करीबी सहयोगी सैफी उर्फ ‘मेजर’, कोलकाता एयरपोर्ट पर गिरफ्तार