सरकारी कार्य में लापरवाही व अनधिकृत अनुपस्थिति पर सरायकेला डीसी सख्त, दो जनसेवको...

सरकारी कार्य में लापरवाही व अनधिकृत अनुपस्थिति पर सरायकेला डीसी सख्त, दो जनसेवकों पर विभागीय कार्रवाई का दिया आदेश

सरकारी कार्य में लापरवाही व अनधिकृत अनुपस्थिति पर सरायकेला डीसी सख्त दो जनसेवकों पर विभागीय कार्रवाई का दिया आदेश

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

सरायकेला/डेस्क: उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां  नितिश कुमार सिंह द्वारा जिला परिषद कार्यालय, सरायकेला-खरसावां के माध्यम से विभिन्न प्रखंडों में पदस्थापित जनसेवकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करते हुए आवश्यक प्रशासनिक आदेश जारी किए गए हैं.

जिला परिषद कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड नीमडीह में पदस्थापित जनसेवक श्री किरीटी भूषण गोप बिना पूर्व सूचना के दिनांक 01.09.2025 से लगातार कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए. इस संबंध में पूर्व में स्पष्टीकरण की मांग की गई थी, परंतु निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब समर्पित नहीं किया गया. विभागीय निर्देशों की अवहेलना एवं लंबे समय तक अनधिकृत अनुपस्थिति को सरकारी सेवक आचरण नियमावली के प्रतिकूल मानते हुए झारखंड सरकारी सेवक वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियमावली-2016 के प्रावधानों के तहत उन्हें प्रभावी तिथि से निलंबित किया गया है.

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रखंड कार्यालय, चांडिल निर्धारित किया गया है. साथ ही विभागीय कार्यवाही के संचालन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल को संचालन पदाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी, नीमडीह को उपस्थापन पदाधिकारी नामित किया गया है. निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता नियमानुसार देय होगा.

इसी क्रम में पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए प्रखंड गम्हरिया में पदस्थापित निलंबित जनसेवक श्री अरुण कुमार महतो का मुख्यालय खरसावां प्रखंड के स्थान पर प्रखंड कार्यालय कुकड़ू निर्धारित किया गया है. संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यों में लापरवाही, अनधिकृत अनुपस्थिति एवं विभागीय आदेशों की अवहेलना किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी. सभी कर्मियों एवं पदाधिकारियों को निर्धारित नियमों एवं प्रशासनिक अनुशासन का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

यह भी पढ़ें: अंचल अधिकारी नीमडीह ने बरेदा पंचायत के सबर टोला का किया भ्रमण, अनमैप्ड डाटा वेरिफिकेशन व जनसमस्याओं की समीक्षा की

संबंधित सामग्री

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव K. C. Venugopal से की मुलाकात 

झारखंड

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव K. C. Venugopal से की मुलाकात 

विद्यार्थियों के नाम सुधार में हो रही देरी पर रासु भुइंया ने जताई चिंता, विभिन्न समस्याओं के समाधान की भी मांग

झारखंड

विद्यार्थियों के नाम सुधार में हो रही देरी पर रासु भुइंया ने जताई चिंता, विभिन्न समस्याओं के समाधान की भी मांग

गढ़वा जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम

झारखंड

गढ़वा जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम

भीषण गर्मी से राहत के लिए गढ़वा जिला प्रशासन ने जिलेभर में प्याऊ और शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

झारखंड

भीषण गर्मी से राहत के लिए गढ़वा जिला प्रशासन ने जिलेभर में प्याऊ और शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

अंचल अधिकारी नीमडीह ने बरेदा पंचायत के सबर टोला का किया भ्रमण, अनमैप्ड डाटा वेरिफिकेशन व जनसमस्याओं की समीक्षा की

झारखंड

अंचल अधिकारी नीमडीह ने बरेदा पंचायत के सबर टोला का किया भ्रमण, अनमैप्ड डाटा वेरिफिकेशन व जनसमस्याओं की समीक्षा की

ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होकर दिए आवश्यक निर्देश, 15 दिनों बाद पुनः समीक्षा की बात कही