JPSC-JSSC

JPSC-JSSC विवाद पर संजय सेठ का हमला, बोले- छात्रों पर पड़ी एक-एक लाठी का देना होगा  जवाब

संजय सेठ ने कहा कि छात्रों ने करीब 25 दिनों तक शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया, लेकिन मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने के दौरान उनके साथ मारपीट की गई.

By : Dipali Kumari
JPSC-JSSC विवाद पर संजय सेठ का हमला, बोले- छात्रों पर पड़ी एक-एक लाठी का देना होगा  जवाब

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रेस वार्ता कर JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर झारखंड के विभिन्न जिलों में JMM कार्यकर्ताओं ने लाठियां बरसाईं. संजय सेठ ने कहा कि छात्रों ने करीब 25 दिनों तक शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया, लेकिन मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने के दौरान उनके साथ मारपीट की गई.

संजय सेठ ने दावा किया कि रांची, गिरिडीह, हजारीबाग और गढ़वा समेत कई जिलों में छात्रों को पीटा गया. उन्होंने आरोप लगाया कि हजारीबाग में सदर अस्पताल की बाउंड्री के अंदर तक छात्रों के साथ मारपीट की गई. भाजपा नेता ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है.
उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चेतावनी देते हुए कहा कि छात्रों पर पड़ी एक-एक लाठी का जवाब देना होगा. संजय सेठ ने आरोप लगाया कि आंदोलन को कमजोर करने के लिए शुरुआत से ही ‘डिवाइड एंड रूल’ की रणनीति अपनाई गई है.

JPSC-JSSC मामले में CBI जांच की मांग

JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर संजय सेठ ने राज्य सरकार से CBI जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि नौकरी में कथित गड़बड़ी से जुड़े सबूत चार वर्ष पहले से CID के पास होने का दावा किया जा रहा है, इसके बावजूद अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई.

उन्होंने कहा कि सरकार CBI जांच से इसलिए बच रही है क्योंकि मामले में “बड़ी-बड़ी मछलियां” फंस सकती हैं. संजय सेठ ने कहा कि देश के 140 करोड़ लोगों का न्यायिक व्यवस्था पर भरोसा है और सरकार को इस मामले में निष्पक्ष जांच करानी चाहिए.

उन्होंने JPSC की पूर्व अध्यक्ष नीलिमा केरकेट्टा के कथित पत्र का भी जिक्र किया. संजय सेठ के मुताबिक, केरकेट्टा ने सरकार को पत्र लिखकर आयोग की कार्यप्रणाली में खामियों और परीक्षा परिणामों को लंबे समय तक रोके जाने को लेकर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा कि जनता अब उस पत्र में उठाए गए सवालों का जवाब जानना चाहती है.

राहुल गांधी पर भी हमला

संजय सेठ ने छात्रों के आंदोलन और कथित लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने छात्रों के साथ हुई घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और इसे कांग्रेस का “दोहरा चरित्र” बताया.

उन्होंने राहुल गांधी से सदर अस्पताल और पारस अस्पताल जाकर घायल छात्रों से मिलने की चुनौती भी दी. संजय सेठ ने कहा कि केवल राजनीतिक बयानबाजी से काम नहीं चलेगा और छात्रों के मुद्दे पर जमीन पर उतरकर उनकी स्थिति देखनी चाहिए.

गौरतलब है कि JPSC-JSSC परीक्षा को लेकर छात्रों में लंबे समय से नाराजगी है. राज्य सरकार की ओर से परीक्षा रद्द करने की घोषणा के बाद हाई कोर्ट ने उस फैसले पर रोक लगा दी. छात्रों का आरोप है कि सरकार की ओर से अदालत में मामले को मजबूती से पेश नहीं किया गया. इसी नाराजगी के चलते छात्रों ने विभिन्न जिलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने का ऐलान किया था. पुतला दहन के दौरान कल कई स्थानों पर विवाद और हंगामे की स्थिति बनी. भाजपा ने आरोप लगाया है कि इस दौरान JMM कार्यकर्ताओं ने छात्रों पर लाठी से हमला किया.

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.