चंचल गिरी/न्यूज 11 भारत
जामताड़ा डेस्क: जामताड़ा जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सह संथाल परगना प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट एवं समर्पित योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. आपको बता दें कि फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, रांची के चैंबर भवन में सत्र 2025-26 की अंतिम वार्षिक बैठक आयोजित की गई.जहां जहां फेडरेशन के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा एवं महासचिव रोहित अग्रवाल ने संजय अग्रवाल को सत्र 2024-25 एवं 2025-26 के दौरान संथाल परगना प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के रूप में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र सौंपा. कहा कि संगठन की कार्यकारिणी समिति की प्रत्येक बैठक में संजय अग्रवाल की शत-प्रतिशत उपस्थिति संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता,अनुशासन और दायित्वबोध का उत्कृष्ट उदाहरण है.संजय अग्रवाल ने प्रत्येक बैठक में संथाल परगना प्रमंडल के विभिन्न जिलों की समस्याओं, व्यापार एवं उद्योग जगत से जुड़े मुद्दों तथा व्यवसायियों के सुझावों को प्रभावी ढंग से फेडरेशन के समक्ष रखा. उनके प्रयासों से कई महत्वपूर्ण विषयों के समाधान की दिशा में सार्थक पहल हुई.संथाल परगना के क्षेत्रीय हितों और व्यापारिक समस्याओं को राज्य स्तरीय मंच तक मजबूती से पहुंचाने में संजय अग्रवाल की भूमिका सराहनीय रही है. उन्होंने फेडरेशन, संथाल परगना के जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा व्यापारिक समुदाय के बीच प्रभावी सेतु के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. सम्मान मिलने पर संजय अग्रवाल ने फेडरेशन के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया.
यह भी पढ़ें: उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक के नाम पर ठगी मामले में आरोपी मुकेश कुमार को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत