साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगेगा थ्री एसी कोच, 5 सितंबर से यात्रियों को मिलेगी सुविधा

साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस

साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगेगा थ्री एसी कोच, 5 सितंबर से यात्रियों को मिलेगी सुविधा

साहिबगंज से हावड़ा के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. ट्रेन में अब थ्री एसी कोच लगाने को मंजूरी मिल गई है.

साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगेगा थ्री एसी कोच 5 सितंबर से यात्रियों को मिलेगी सुविधा

न्यूज11 भारत 
साहिबगंज/डेस्क:
साहिबगंज से हावड़ा के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. ट्रेन में अब थ्री एसी कोच लगाने को मंजूरी मिल गई है. आगामी 5 सितंबर से यात्री थ्री एसी कोच में भी सफर कर सकेंगे. इंटरसिटी एक्सप्रेस में थ्री एसी कोच जोड़ने की मांग को लेकर झामुमो के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने हावड़ा में रेलवे के जीएम से मुलाकात की थी. प्रतिनिधिमंडल ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेन में एसी कोच लगाने की मांग रखी थी. अब रेलवे की ओर से इस मांग को मंजूरी दे दी गई है.

मंजूरी मिलने के बाद पंकज मिश्रा ने इसके लिए रेल अधिकारियों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस में थ्री एसी कोच जुड़ने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि साहिबगंज और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए कोलकाता जाते हैं. ऐसे यात्रियों, खासकर मरीजों और उनके परिजनों के लिए एसी कोच की सुविधा राहत देने वाली होगी. पंकज मिश्रा ने यह भी कहा कि क्षेत्र की रेल सुविधाओं से जुड़ी अभी कई अन्य मांगें रेलवे के समक्ष रखी गई हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि इन मांगों पर भी जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात 

संबंधित सामग्री

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

झारखंड

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

चिकित्सक के उपलब्ध नहीं रहने के कारण घायल मरीज को इलाज और रेफर की प्रक्रिया के लिए इंतजार करना पड़ा

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

झारखंड

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

समाज को नशा मुक्त बनाने को लेकर जागरूकता सम्बंधित कार्यक्रम किया जाने का भी निर्णय लिया गया

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

झारखंड

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

पार्टी के प्रति पूरी तरह से निष्ठावान रहने का लिया संकल्प

सरिया पुलिस ने आरोपियों के घर चिपकाया इश्तिहार, 5 सितंबर तक कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश

झारखंड

सरिया पुलिस ने आरोपियों के घर चिपकाया इश्तिहार, 5 सितंबर तक कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश

फरार चल रहे चार नामजद आरोपियों को अदालत के समक्ष जल्द से जल्द उपस्थित होने का कड़ा निर्देश

पहले दोस्ती, फिर बेटे से निवेश, 2.07 लाख रुपये के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

झारखंड

पहले दोस्ती, फिर बेटे से निवेश, 2.07 लाख रुपये के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

झारखंड हाईकोर्ट ने निवेश के नाम पर रुपये लेने और रकम वापस नहीं करने के मामले में फैसला सुनाया है.