रिश्वत मामले में गिरफ्तार बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा भेजे गए जेल

सीओ सच्चिदानंद सिन्हा भेजे गए जेल

रिश्वत मामले में गिरफ्तार बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा भेजे गए जेल

जमीन का म्यूटेशन करने के एवज में रिश्वत की मांग करने के मामले में गिरफ्तार किए गए बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा को विजिलेंस की विशेष कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

रिश्वत मामले में गिरफ्तार बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा भेजे गए जेल 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
जमीन का म्यूटेशन करने के एवज में रिश्वत की मांग करने के मामले में गिरफ्तार किए गए बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा को विजिलेंस की विशेष कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है. 9 जुलाई की देर रात तक पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ACB ने उन्हें गिरफ्तार किया था. मामले में अंचल के राजस्वकर्मी राजेश कुमार रवि और दलाल गौतम  किशोर रवि को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते एसीबी ने बुधवार को गिरफ्तार किया था. दोनों आरोपी भाई हैं. गुरुवार को दोनों को कोर्ट में पेशकर जेल भेजा गया. उनपर साड़म  मौजा की 3.20 एकड़ जमीन का म्यूटेशन के एवज 4.50 लाख रुपए की मांग करने का आरोप है. आरोपियों द्वारा एडवांस के तौर पर 90 हजार रुपए लिए गए थे. सीओ के कहने पर लिए गए राजस्व कर्मचारी और दलाल ने पैसे वसूले थे. ब्राम्बे निवासी सुबोध कुमार की शिकायत पर एसीबी ने कार्रवाई की है. 

यह भी पढ़ें- BREAKING: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई अपनी सरकारी गाड़ी 

संबंधित सामग्री

जगन्नाथपुर मेला से पहले अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 90 लीटर अवैध चुलाई व 525 किलो जावा महुआ बरामद व नष्ट 

झारखंड

जगन्नाथपुर मेला से पहले अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 90 लीटर अवैध चुलाई व 525 किलो जावा महुआ बरामद व नष्ट 

जगन्नाथपुर मेला से पहले अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई की गयी है. उत्पाद विभाग और रांची पुलिस की संयुक्त छापेमारी में मंदिर के आसपास चुलाई शराब के अड्डे ध्वस्त किए गए हैं.

हथियार बरामदगी मामले के आरोपी अनुज ठाकुर को कोर्ट से राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज 

झारखंड

हथियार बरामदगी मामले के आरोपी अनुज ठाकुर को कोर्ट से राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज 

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से रिवॉल्वर और 77 जिंदा कारतूस बरामदगी मामले के आरोपी अनुज ठाकुर को राहत नहीं मिली है. अपर न्यायायुक्त देबाशीष मोहापात्रा की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी है.

बांकीपुर से नीरज कुमार सिन्हा बने बीजेपी कैंडिडेट

बिहार

बांकीपुर से नीरज कुमार सिन्हा बने बीजेपी कैंडिडेट

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक कुमार बंटी के नाम वापस लेते ही पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा को प्रत्याशी बनाया है.

रिम्स की अधिग्रहीत जमीन फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लबली देवी की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई 

झारखंड

रिम्स की अधिग्रहीत जमीन फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लबली देवी की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई 

केस डायरी और जवाब दाखिल करने के लिए एसीबी ने मांगा समय 

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

बिहार

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड-8 में सात वर्षीय बच्ची की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी।