सबिका मलिक/न्यूज11 भारत
महागामा/डेस्क: महागामा नगर पंचायत सभागार में स्वच्छता सप्ताह (17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025) के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में नगर पंचायत क्षेत्र के उत्कृष्ट सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया.
यह कार्यक्रम केवल सम्मान का आयोजन नहीं था, बल्कि उन अनजाने नायकों के परिश्रम और समर्पण को स्वीकार करने का क्षण भी था, जिनकी बदौलत महागामा स्वच्छ और सुंदर बनता है. स्वच्छ भारत अभियान की भावना को मजबूत करने और जन-जागरूकता फैलाने की दिशा में नगर पंचायत की यह पहल प्रशासनिक प्रतिबद्धता और जनता की सहभागिता का प्रतीक है.
हमारा संकल्प है—महागामा को स्वच्छ, स्वस्थ और आदर्श नगर के रूप में स्थापित करना. यह लक्ष्य तभी पूरा होगा जब प्रशासन, जनप्रतिनिधि और जनता एकजुट होकर कार्य करेंगे.
स्वच्छता ही सेवा है, और यही हमारे समाज की सबसे बड़ी शक्ति है.
- श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह
(ग्रामीण विकास सह पंचायती राज विभाग झारखंड सरकार मंत्री, महागामा विधायक)
यह भी पढ़ें: यूसिल अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मंडल एसटी आयोग सदस्य आशा लकड़ा से की शिष्टाचार मुलाकात