सविता बरनवाल/न्यूज़11 भारत
गोमो/डेस्क: गोमो के न्यू लोको शेड में आज रविवार को RPF की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस दौरान किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को लेकर सुरक्षा तैयारियों का अभ्यास किया गया. मॉक ड्रिल में आग लगने की स्थिति में तत्काल बचाव एवं अग्निशमन कार्रवाई, घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने, प्राथमिक उपचार देने और उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को बारीकी से प्रदर्शित किया गया. RPF के जवानों ने पूरी मुस्तैदी के साथ विभिन्न परिस्थितियों में अपनी तत्परता और समन्वय का प्रदर्शन किया.
इसे भी पढ़ें: बहरागोड़ा: जामसोला पुल से युवक ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, पुल पर मिली मोटरसाइकिल; जांच में जुटी पुलिस