Rohit Ravani wins gold at Bokaro Cycle Marathon, b

बोकारो साइकिल मैराथॉन में रोहित रवानी ने जीता गोल्ड, राजगंज का बढ़ाया मान

झारखंड स्टेट यूथ कमिशन की ओर से बोकारो में आयोजित साइकिल मैराथॉन प्रतियोगिता में राजगंज क्षेत्र के बागदाहा निवासी संतोष कुमार रवानी के पुत्र एवं बिरसा मुंडा शिशु निकेतन के पूर्ववर्ती छात्र रोहित कुमार

By : Vaibhaw Vikram
बोकारो साइकिल मैराथॉन में रोहित रवानी ने जीता गोल्ड, राजगंज का बढ़ाया मान

उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत 
राजगंज/डेस्क:
झारखंड स्टेट यूथ कमिशन की ओर से बोकारो में आयोजित साइकिल मैराथॉन प्रतियोगिता में राजगंज क्षेत्र के बागदाहा निवासी संतोष कुमार रवानी के पुत्र एवं बिरसा मुंडा शिशु निकेतन के पूर्ववर्ती छात्र रोहित कुमार रवानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रोहित को गोल्ड मेडल, ट्रॉफी तथा 11,000 रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया. उनकी इस उपलब्धि से पूरे राजगंज क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया.

रोहित की सफलता पर जिला परिषद सदस्या वाणी देवी, मुखिया बाबूलाल महतो, पंचायत समिति सदस्य सह धनबाद जिला साइक्लिंग संघ के संयुक्त सचिव धनंजय प्रसाद महतो, संघ के अध्यक्ष विनय पांडेय, महासचिव ब्रह्मदेव यादव, अघनू रवानी, अभिषेक पांडेय, अभिषेक कुमार महतो सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि रोहित की इस उपलब्धि से राजगंज के युवा खिलाड़ियों को भी नई प्रेरणा मिलेगी.

यह भी पढ़ें: शमशेर गोलीकांड का आरोपी खालिद बंगाली गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.