दंगवार रोड हरिहर चौक ओवरब्रिज के नीचे सड़क मरम्मत, 14 से 17 जुलाई तक रहेगा रूट डायवर्जन

सड़क मरम्मत

दंगवार रोड हरिहर चौक ओवरब्रिज के नीचे सड़क मरम्मत, 14 से 17 जुलाई तक रहेगा रूट डायवर्जन

जपला–दंगवार मार्ग पर हरिहर चौक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए 14 से 17 जुलाई तक चार दिनों के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है.

दंगवार रोड हरिहर चौक ओवरब्रिज के नीचे सड़क मरम्मत 14 से 17 जुलाई तक रहेगा रूट डायवर्जन

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
जपला–दंगवार मार्ग पर हरिहर चौक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए 14 से 17 जुलाई तक चार दिनों के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी हुसैनाबाद ने थाना प्रभारी को आदेश जारी कर वैकल्पिक मार्ग से वाहनों का परिचालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है. आदेश के अनुसार, नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा भेजे गए अनुरोध पत्र में बताया गया था कि हरिहर चौक ओवरब्रिज के नीचे सड़क अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है. इसे देखते हुए मरम्मत कार्य के दौरान संबंधित मार्ग पर वाहनों के आवागमन को अस्थायी रूप से बंद रखने एवं वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है. जारी निर्देश के अनुसार, बिहार की ओर से दंगवार होकर जपला की ओर वाले सभी वाहन कोइरिडीह –नबीनगर मार्ग से होकर जायेंगे. वहीं छतरपुर की ओर से जपला होते हुए दंगवार एवं बिहार जाने वाले वाहन हुसैनाबाद के नहर मोड़ से पथरा रोड होते हुए बभंडी दोबटिया मार्ग का उपयोग करेंगे. अनुमंडल पदाधिकारी ने थाना प्रभारी को दंगवार पिकेट एवं नहर मोड़ के समीप पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर डायवर्ट मार्ग पर यातायात का सुरक्षित एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. प्रशासन ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करने और यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

संबंधित सामग्री

जराईकेला-बिसरा मार्ग पर तेज रफ्तार मैक्स वाहन पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल 

झारखंड

जराईकेला-बिसरा मार्ग पर तेज रफ्तार मैक्स वाहन पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल 

जराईकेला से बिसरा की ओर जा रही एक मैक्स वाहन सोमवार शाम 8 बजे के करीब को बंगलाढीपा स्थित छोटी पुलिया के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई.

घर में घुसकर मारपीट का आरोप, पांच लोगों के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत

झारखंड

घर में घुसकर मारपीट का आरोप, पांच लोगों के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत

पीड़ित ने जान से मारने की धमकी देने का भी लगाया आरोप, प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग

पतरातू डैम में युवक की मौत मामले में हत्या का आरोप, पिता ने तीन लोगों के खिलाफ दिया आवेदन

झारखंड

पतरातू डैम में युवक की मौत मामले में हत्या का आरोप, पिता ने तीन लोगों के खिलाफ दिया आवेदन

वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया.

सरयू राय को अपमानित करने वाले कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज, साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करने की मांग 

झारखंड

सरयू राय को अपमानित करने वाले कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज, साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करने की मांग 

मानगो थाना में जदयू नेताओं ने विधायक सरयू राय को अपमानित करने वाले कांग्रेसी नेता बलदेव सिंह एवं बलवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

आजसू का टोरी आरओबी निर्माण की मांग को लेकर एकदिवसीय धरना, सांसद-विधायक और रेलवे प्रशासन को चेतावनी

झारखंड

आजसू का टोरी आरओबी निर्माण की मांग को लेकर एकदिवसीय धरना, सांसद-विधायक और रेलवे प्रशासन को चेतावनी

45 दिन में फैसला नहीं तो टोरी में मालवाहक ट्रेनों का होगा चक्का जाम : आजसू