न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची स्थित रिनपास (RINPAS) में संस्थान का 101वां फाउंडेशन डे समारोहपूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर संस्थान के कर्मचारियों और अधिकारियों ने एक-दूसरे को बधाई दी और संस्थान की गौरवशाली यात्रा को याद किया. कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि रिनपास पूर्व की तरह आगे भी मनोरोगियों को बेहतर चिकित्सा एवं मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा. गौरतलब है कि रिनपास ने पिछले वर्ष अपने 100 वर्ष पूरे किए थे. इसी के साथ संस्थान ने अब 101वें वर्ष में प्रवेश किया है. एक सदी से अधिक समय से रिनपास मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा है.
यह भी पढ़ें- एसपी कपिल चौधरी ने हैदरनगर के बरेवा गांव में किया शहीद संतन मेहता की प्रतिमा का अनावरण