न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रिटायर्ड डीजीपी अजय कुमार सिंह झरेरा (झारखंड भू-संपदा नियामक प्राधिकार) के नए अध्यक्ष बनाए गये हैं जबकि रिटायर्ड जज नलिन कुमार सदस्य बनाए गए है. राज्यपाल संतोष गंगवार की अनुमति मिलने के बाद नगर विकास विभाग ने सोमवार को इस सम्बंध में अधिसूचना जारी की है.
दोनों की नियुक्तियां केंद्रीय अधिनियम ‘भू-संपदा (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016′ की धारा-20 एवं धारा-22 में निहित प्रविधानों के तहत की गई हैं। रियल स्टेट रेगुलेटरी अथारिटी (आरईआरए, रेरा) में अध्यक्ष और सदस्य के नामों पर चयन समिति की अनुशंसा के बाद मुहर लगाई गयी है.
यह भी पढ़ें: बचरा के नीरज कुमार बने भारतीय वायु सेना में वारंट ऑफिसर, क्षेत्र और जिले का बढ़ाया मान