झारखंड-बिहार-यूपी के यात्रियों को बड़ी राहत! 2 अप्रैल से दौड़ेगी आनंद विहार-पुरु...

झारखंड-बिहार-यूपी के यात्रियों को बड़ी राहत! 2 अप्रैल से दौड़ेगी आनंद विहार-पुरुलिया साप्ताहिक एक्सप्रेस

झारखंड-बिहार-यूपी के यात्रियों को बड़ी राहत 2 अप्रैल से दौड़ेगी आनंद विहार-पुरुलिया साप्ताहिक एक्सप्रेस

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
लंबे समय से सीधी रेल सेवा का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर हैं. भारतीय रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल और पुरुलिया के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला लिया हैं. यह ट्रेन 14022/14021 आनंद विहार टर्मिनल–पुरुलिया एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी. यह ट्रेन 2 अप्रैल (गुरुवार) से आनंद विहार से और 4 अप्रैल (शुक्रवार) से पुरुलिया से चलेगी.

कब से और किस दिन चलेगी ट्रेन?
ट्रेन संख्या 14022 हर गुरुवार सुबह 5:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होगी और अगले दिन शुक्रवार सुबह 10:40 बजे पुरुलिया पहुंचेगी. वापसी में 14021 ट्रेन हर शुक्रवार शाम 5:00 बजे पुरुलिया से खुलेगी और शनिवार रात 11:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह एक्सप्रेस ट्रेन उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई अहम स्टेशनों से होकर गुजरेगी. इसमें लखनऊ जंक्शन, अयोध्या कैंट, वाराणसी जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन, गढ़वा रोड, डाल्टनगंज, बरवाडीह, लातेहार, लोहरदगा, रांची और मुरी जैसे स्टेशन शामिल हैं. राजधानी रांची में यह ट्रेन सुबह करीब 7:20 बजे पहुंचेगी और 7:30 बजे यहां से आगे के लिए रवाना हो जाएगी. इससे यात्रियों को समयबद्ध और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा. इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए गए है, जिनमें एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं. इससे हर वर्ग के यात्रियों को अपनी जरूरत के अनुसार यात्रा करने की सुविधा मिलेगी.

पहले हो चुका है उद्घाटन
इस ट्रेन का उद्घाटन 14 मार्च को पुरुलिया से किया गया था. उस दौरान ट्रेन रांची पहुंची थी, जहां से इसे औपचारिक रूप से रवाना किया गया. कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ माजी और विधायक सीपी सिंह मौजूद रहे.

इस नई ट्रेन सेवा से रांची और आसपास के जिलों के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा. खास बात यह है कि अब रांची से लखनऊ और अयोध्या के लिए सीधी ट्रेन सुविधा उपलब्ध हो जाएगी, जिसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी. इस ट्रेन के शुरू होने से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच रेल संपर्क और बेहतर होगा. 

यह भी पढ़े: रांची में आज ट्रैफिक अलर्ट, उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर कई रास्तों पर एंट्री बंद.. जानें रुट्स
 

संबंधित सामग्री

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

झारखंड

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

पटना में ज्वैलरी शॉप डकैती कांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार  फायरिंग में मुख्य आरोपी घायल

क्राइम

पटना में ज्वैलरी शॉप डकैती कांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार फायरिंग में मुख्य आरोपी घायल

पटना पुलिस ने ज्वैलरी शॉप डकैती कांड का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में लूट का सामान बरामद किया है। मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी घायल हो गया, जबकि बाकी आरोपियों ....

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरणविद डॉ. कौशल ने वृक्षों को बांधी वन राखी: स्वस्थ होकर लौटे और दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

झारखंड

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरणविद डॉ. कौशल ने वृक्षों को बांधी वन राखी: स्वस्थ होकर लौटे और दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

जेईई मेंस में एमके डीएवी के प्रणय प्रत्यूष ने लहराया परचम, 99.15 परसेंटाइल लाकर स्कूल और जिले का नाम किया रोशन

झारखंड

जेईई मेंस में एमके डीएवी के प्रणय प्रत्यूष ने लहराया परचम, 99.15 परसेंटाइल लाकर स्कूल और जिले का नाम किया रोशन

पश्चिम बंगाल मतदान से पहले TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, इस मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार 

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल मतदान से पहले TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, इस मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार