न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के लोधमा रोड कुतियातु चौक के समीप में स्थित टीटॉस रेस्टोरेंट में घुसकर शनिवार रात हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस गोलीबारी की घटना में होटल से वेटर मनीष गोप की गोली लगने से मौत हो गयी. वारदात को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए. वारदात के पीछे प्रिंस खान का हांथ होने की आशंका है.
जानकारी के अनुसार, अपराधी रेस्टोरेंट संचालक राजकुमार गोप को मारने के इरादे से पहुंचे थे लेकिन वेटर मनीष गोप को गोली लग गई, जिस कारण उसकी मौत हो गई. मामले में जानकारी सामने आई है कि 25 दिसंबर को रेस्टोरेंट संचालक को गैंगस्टर प्रिंस खान के द्वार व्हाट्सएप के जरिए धमकी दी गई थी. व्हाट्सएप मैसेज के साथ ऑडियो मैसेज के जरिए भी धमकी दी गई थी. ऐसे में आशंक जताई जा रही है कि इस हत्याकांड के पीछे प्रिंस खान का हांथ हो सकता हैं.
वही इस पूरी घटना के उद्भेदन को लेकर टेक्निकल सेल फोरेंसिक की टीम भी पहुंची और मामले में सभी साइंटिफिक एविडेंस कलेक्ट किया. वही कई थानों के पुलिस के साथ सिटी एसपी और कोतवाली डीएसपी ने भी मौके पर पहुंच जांच में जुट गए. मामले में कुछ लोगों को डिटेन भी किया गया है. इसके साथ ही पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसके जरिए अपराधियों के शिनाख्त का भी प्रयास किया जा रहा है. मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही इस पूरी वारदात का उद्भेदन कर लिया जाएगा. बता दें कि, प्रिंस खान दुबई से भाग कर पाकिस्तान चला गया है और वही से वो तमाम आपराधिक साजिशे रच रहा है. ऐसे में पुलिस के लिए चुनौती आसान नहीं.
ये भी पढ़ें- होली के अवकाश के बाद DC मंजूनाथ भजन्त्री ने समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण