न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित सीता फॉल के पास जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. शुरुआती जांच में पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की पड़ताल कर रही हैं. फिलहाल युवक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया.
यह भी पढ़े: CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 आज हो सकता है जारी, छात्र रखें रोल नंबर तैयार.. ऐसे करें सबसे पहले चेक