न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: लोक आस्था का महापर्व छठ नजदीक आने के साथ ही तैयारी जोरों पर हैं. वहीं, राजधानी में छठ पूजा को लेकर रांची के विभिन्न तालाबों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. इसी बीच आज केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची के बड़ा तालाब छठ घाट का निरीक्षण किया. और नगर प्रशासक को फोन कर व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा. संजय सेठ ने कहा कि पानी साफ करने के लिए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव होनी चाहिए. सूर्योपासना के दौरान एनडीआरफ और गोताखोरों की टीम की तैनाती होनी चाहिए.
रांची सांसद और केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने धुर्वा क्षेत्र के कई तालाबों और छठ घाटों का भी निरीक्षण किया. इसके अलावे जगन्नाथपुर तालाब और फिशरीज डिपार्टमेंट के तालाब में साफ-सफाई के लिए नगर निगम के अधिकारियों को फोन कर जानकारी दी.