रांची नगर निगम

खुशखबरी: रांची में खुले 5 नए अंचल कार्यालय, मेयर रोशनी खलखो ने किया उद्घाटन 

निगम मुख्यालय और डोरंडा के अलावा बड़ा तालाब, पंडरा, बांधगाड़ी, धुर्वा और तुपुदाना में 5 नए अंचल कार्यालय खोले गए.

By : Dipali Kumari
खुशखबरी: रांची में खुले 5 नए अंचल कार्यालय, मेयर रोशनी खलखो ने किया उद्घाटन 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
रांची नगर निगम ने आम जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक बड़ी पहल की है. अब लोगों को जन्म, मृत्यु, बिजली समेत अन्य कोई भी प्रमाण पत्र बनाने के लिए दूर जाने की जरुरत नहीं होगी. लोगों को घर के पास ही निगम की सेवाएं मिलेंगी. नागरिकों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए अब निगम मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे. 

रांची नगर निगम क्षेत्र में 5 नए RMC अंचल कार्यालय का उद्घाटन किया गया. निगम मुख्यालय और डोरंडा के अलावा बड़ा तालाब, पंडरा, बांधगाड़ी, धुर्वा और तुपुदाना में 5 नए अंचल कार्यालय खोले गए. स्थानीय स्तर पर शिकायत और आवेदनों का त्वरित निष्पादन होगा.
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, बिजली, सफाई, पथ प्रकाश, जलापूर्ति समेत अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं की अब स्थानीय स्तर पर निगरानी होगी. इतना ही नहीं इन नए कार्यालयों में होल्डिंग टैक्स का भी काम होगा. 

मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार,नगर आयुक्त सुशांत गौरव सहित कई वार्ड के पार्षदों की मौजूदगी में आज गांधी जयंती के अवसर पर 5 नए अंचल कार्यालय का उद्घाटन किया गया.

इसे भी पढ़ें: मंच पर कई विधायक और अश्लील गानों पर डांसर का ठुमका! रामगढ़ का वीडियो वायरल, बढ़ी चर्चा 

संबंधित सामग्री

पलामू में गांधी जयंती पर भव्य मैराथन, अधिकारी से लेकर बच्चे-बुजुर्ग तक दौड़े; पौधारोपण भी हुआ

पलामू में गांधी जयंती पर भव्य मैराथन, अधिकारी से लेकर बच्चे-बुजुर्ग तक दौड़े; पौधारोपण भी हुआ

यह मैराथन दौड़ पलामू समाहरणालय परिसर से शुरू होकर सिंगरा अमानत नदी पुल तक आयोजित की गई.

झारखंड में 306 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की तैयारी, 8 अक्टूबर से शुरू होगा आवेदन

झारखंड में 306 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की तैयारी, 8 अक्टूबर से शुरू होगा आवेदन

कुल 200 नॉन-टीचिंग स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर तथा 106 स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति होनी है.

शिक्षा सेवकों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, इन मांगों को लेकर धरना जारी

शिक्षा सेवकों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, इन मांगों को लेकर धरना जारी

शिक्षा सेवकों ने नियमावली में संशोधन कर शिक्षक का दर्जा और वेतनमान देने की मांग की है।