अपराध

रांची पुलिस की नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता, तमाड़ थाना क्षेत्र में दो ब्राउन शुगर तस्करों को किया गिरफ्तार

तस्करों के पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर, 1 लाख 70 हजार रुपये नकद और अन्य सामान बरामद

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
रांची पुलिस की नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता, तमाड़ थाना क्षेत्र में दो ब्राउन शुगर तस्करों को किया गिरफ्तार

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: रांची पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. तमाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो ब्राउन शुगर तस्करों को गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर, 1 लाख 70 हजार रुपये नकद और अन्य सामान बरामद किया गया है. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों तक पहुंचने के लिए आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है.

बुंडू डीएसपी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान तमाड़ थाना क्षेत्र से दो ब्राउन शुगर तस्करों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजा शिव दत्ता मलिक और आशिफ खान के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 15 ग्राम ब्राउन शुगर और 1 लाख 70 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों इलाके में लंबे समय से ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में सक्रिय थे.

पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर नशे के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है. इसके लिए जल्द ही आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि सप्लायर और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके. पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें: शराब घोटाला मामले में हाई कोर्ट का कड़ा रुख, नवीन केडिया का विदेश जाने की अनुमति नहीं!

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.