रांची: मोरहाबादी डिस्पैच सेंटर में हड़कंप, वाहन के अंदर चालक का शव मिलने से सनसनी

By : News11 Bharat
रांची: मोरहाबादी डिस्पैच सेंटर में हड़कंप, वाहन के अंदर चालक का शव मिलने से सनसनी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच रांची के मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर में उस समय हड़कंप मच गया, जब वाहन कोषांग में खड़ी एक गाड़ी के अंदर चालक का शव बरामद किया गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अन्य चालकों ने हंगामा शुरू कर दिया.

जानकारी के अनुसार, चालक देर रात खाना खाने के बाद अपनी गाड़ी में आराम करने गया था. सुबह जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो अन्य चालकों को शक हुआ. गाड़ी के अंदर देखने पर चालक अचेत अवस्था में मिला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. प्राथमिक तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक मानी जा रही है, हालांकि पुलिस इसे संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं पर जांच कर रही हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. बताया जा रहा है कि मोरहाबादी मैदान में नगर निकाय चुनाव कार्य के लिए कई वाहनों को अधिग्रहित कर रखा गया था. मृतक चालक भी इसी चुनावी ड्यूटी में शामिल था. घटना के बाद वहां मौजूद अन्य चालकों ने सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया.

यह भी पढ़े:  चक्रधरपुर: नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विजय गगराई का बड़ा आरोप, कहा- हत्या करवाना चाहते है JMM समर्थित प्रत्याशी
 
संबंधित सामग्री

रूपी सोरेन का निधन: अंतिम दर्शन के लिए मोरहाबादी आवास में उमड़ी भीड़ - LIVE UPDATES

रूपी सोरेन का निधन: अंतिम दर्शन के लिए मोरहाबादी आवास में उमड़ी भीड़ - LIVE UPDATES

मोरहाबादी स्थित गुरुजी आवास में रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए लगातार मंत्री-विधायक और तमाम राजनीतिक चेहरे पहुंच रहे हैं.

मंईयां सम्मान योजना: रांची की करीब 4 लाख महिलाओं के खाते में आये 2500 रुपये 

मंईयां सम्मान योजना: रांची की करीब 4 लाख महिलाओं के खाते में आये 2500 रुपये 

रांची जिले में सबसे अधिक लाभुक कांके प्रखंड में हैं.

चाईबासा: सुफलसाई चौक में सघन वाहन जांच अभियान, ड्रंक एंड ड्राइव मामले में दो वाहन जब्त

चाईबासा: सुफलसाई चौक में सघन वाहन जांच अभियान, ड्रंक एंड ड्राइव मामले में दो वाहन जब्त

कार्रवाई के दौरान ड्रंक एंड ड्राइव के तहत दो वाहन चालकों पर फाइन लगाकर उनकी गाड़ियां जब्त की गईं.

बदला रांची का मौसम! सुबह-सुबह घने कुहासे में ढंका शहर; थमी गाड़ियों की रफ्तार  

बदला रांची का मौसम! सुबह-सुबह घने कुहासे में ढंका शहर; थमी गाड़ियों की रफ्तार  

बदले मौसम का असर तापमान पर भी देखने को मिला है. राजधानी तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है.

पटना से लखनऊ जा रही फ्लाइट पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचें 150 यात्री 

पटना से लखनऊ जा रही फ्लाइट पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचें 150 यात्री 

विमान को सुरक्षित रूप से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड कराया गया .