न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के चेशायर होम स्थित दून डेकोर के गोदाम में आज आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी भयावह है कि देखते ही देखते गोदाम का सारा सामान जलकर खाक हो गया हैं. घटना में लाखों रूपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही हैं. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची. शुरुआती दौर में पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आग बुझाने में लगाया गया, लेकिन आग लगातार फैलती गई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बाद में और दमकल वाहन बुलाए गए. फिलहाल करीब 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं. घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर चेशायर होम रोड को एक तरफ से बंद कर दिया हैं. इसके कारण इलाके में यातायात प्रभावित हैं.
यह भी पढ़े: धूप में टंकी बनी तंदूर! नलों से आ रहा उबलता पानी, अपनाएं ये देसी जुगाड़.. मिनटों में मिलेगी राहत