दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा को लेकर रांची जिला प्रशासन और पुलिस ने शुरू की तैयारी, पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

दुर्गा पूजा को लेकर रांची जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. शहर में पूजा के दौरान सुरक्षा, ट्रैफिक और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों की टीम लगातार निरीक्षण कर रही है

By : Ark Sahuliyar
दुर्गा पूजा को लेकर रांची जिला प्रशासन और पुलिस ने शुरू की तैयारी, पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

न्यूज11 भारत 
रांची/डेस्क:
दुर्गा पूजा को लेकर रांची जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. शहर में पूजा के दौरान सुरक्षा, ट्रैफिक और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों की टीम लगातार निरीक्षण कर रही है. रांची के एसडीएम, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, सिटी एसपी, एएसपी और कोतवाली डीएसपी समेत अन्य अधिकारी शहर के प्रमुख पूजा स्थलों और पंडालों का जायजा ले रहे हैं. इसी क्रम में जिला स्कूल, बकरी बाजार सहित शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया.

निरीक्षण के दौरान पूजा पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकासी की व्यवस्था को लेकर पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. साथ ही भीड़ नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की गई. अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, साफ-सफाई, पार्किंग और श्रद्धालुओं की सुविधा समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूजा समितियों के साथ चर्चा की. बैठक और निरीक्षण के दौरान विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ महावीर मंडल के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे. 

यह भी पढ़ें- 100 करोड़ के मिड-डे मील घोटाला मामले में आरोपी गिरिजा शंकर कुमार को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.