सरस्वती शिशु विद्या मंदिर

मानुषमुड़ीया सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में असामाजिक तत्वों का उत्पात, विद्यालय परिसर में शराब पीकर कर रहे तोड़फोड़

मानुषमुड़ीया स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बीते कुछ दिनों से असामाजिक तत्व काफी उत्पाद मचा रहे हैं. विद्यालय के बरामदे में देर रात शराब पीकर बोतलें भी तोड़ी जा रही हैं.

By : News11 Bharat
मानुषमुड़ीया सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में असामाजिक तत्वों का उत्पात, विद्यालय परिसर में शराब पीकर कर रहे तोड़फोड़

न्यूज11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क: बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मानुषमुड़ीया स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बीते कुछ दिनों से रात के समय कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार उत्पात मचाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कुछ शरारती तत्व विद्यालय परिसर में घुसकर शौचालय के गेट एवं पानी के नल को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं. इसके अलावा विद्यालय के बरामदे में देर रात शराब पीकर बोतलें भी तोड़ी जा रही हैं, जिससे विद्यालय का वातावरण दूषित हो रहा है और शिक्षा के माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

इस घटना को लेकर विद्यालय के शिक्षकों ने गहरी चिंता जताई है. शिक्षकों ने मानुषमुड़ीया पंचायत के मुखिया राम मुर्मू को पूरे मामले से अवगत कराया और विद्यालय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. शिक्षकों का कहना है कि यदि जल्द ही इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो विद्यालय की संपत्ति को और अधिक नुकसान पहुंच सकता है साथ ही विद्यार्थियों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है.

मुखिया राम मुर्मू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई कराने और संबंधित प्रशासन को इसकी जानकारी देने का आश्वासन दिया. स्थानीय लोगों ने भी विद्यालय परिसर में नियमित निगरानी बढ़ाने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
इसे भी पढ़ें: श्रावण स्पेशल: शिवालयों में बढ़ी रौनक, पांच सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, 20 जुलाई से शुरू होगा पहला सोमवार

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.