मिनी वाटर टेंडर

रामगढ़ को मिला अत्याधुनिक मिनी वाटर टेंडर, अब तंग गलियों और ग्रामीण इलाकों में आग बुझाना होगा आसान

यह छोटा वाहन संकरी गलियों, व्यस्त बाजारों और सुदूर ग्रामीण इलाकों में आगलगी की घटनाओं पर तुरंत काबू पाने में काफी मददगार साबित होगा.

By : Dipali Kumari
रामगढ़ को मिला अत्याधुनिक मिनी वाटर टेंडर, अब तंग गलियों और ग्रामीण इलाकों में आग बुझाना होगा आसान

राहुल सिंह/न्यूज़11 भारत 
रामगढ़/डेस्क:
जिला अग्निशमन विभाग के बेड़े में एक नया और अत्याधुनिक मिनी वाटर टेंडर वाहन शामिल हो गया है. मिस्ट तकनीक से लैस यह छोटा वाहन संकरी गलियों, व्यस्त बाजारों और सुदूर ग्रामीण इलाकों में आगलगी की घटनाओं पर तुरंत काबू पाने में काफी मददगार साबित होगा. यह नया मिनी वाटर टेंडर आकार में छोटा और हल्का होने के कारण तंग रास्तों में आसानी से प्रवेश कर सकता है. बड़े अग्निशमन वाहनों के जिन इलाकों तक पहुंचने में परेशानी होती थी, वहां यह मिनी टेंडर बिना किसी रुकावट के त्वरित कार्रवाई करेगा.

जिला अग्निशमन विभाग के प्रभारी ने कहा कि इस वाहन की मुख्य विशेषता है अत्याधुनिक मिस्ट टेक्नोलॉजी. यह तकनीक पानी की बेहद महीन फुहार छोड़ती है, जिससे आग तुरंत ठंडी हो जाती है और तेजी से बुझती है. वॉटर मिस्ट तकनीक से कम पानी की खपत होती है. इस तकनीक से कम पानी का इस्तेमाल करके अधिक प्रभावी ढंग से आग पर काबू पाया जा सकता है, जिससे जल संरक्षण भी होगा.

वहीं तंग, भीड़भाड़ वाले शहरी क्षेत्रों और ग्रामीण बस्तियों के लिए यह वाहन विशेष रूप से उपयुक्त माना जाता है. आकार छोटा होने के कारण आपात स्थिति में यह वाहन बिना ट्रैफिक में फंसे मौके पर जल्दी पहुंचेगा. इस मिनी वाटर टेंडर के आने से रामगढ़ जिले में अग्निशमन विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी और आपातकालीन परिस्थितियों में जान-माल के नुकसान को काफी कम करने में बड़ी मदद मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: JPSC आंदोलन: एक दिवसीय निर्जला उपवास पर जयराम महतो, कहा- "निर्लज्ज सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ेगा"

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.