ramgarh-district-badminton-swimming-competition-on

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर रामगढ़ में जिला स्तरीय बैडमिंटन और तैराकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के सुअवसर पर खेलकूद को बढ़ावा देने एवं स्थानीय खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से रामगढ़ जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय बैडमिंटन एवं तैराकी प्रतियोगिता का

By : Vaibhaw Vikram
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर रामगढ़ में जिला स्तरीय बैडमिंटन और तैराकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

राहुल सिंह/न्यूज11 भारत
रामगढ़/डेस्क:
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के सुअवसर पर खेलकूद को बढ़ावा देने एवं स्थानीय खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से रामगढ़ जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय बैडमिंटन एवं तैराकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया. समाहरणालय छत्तर माण्डू स्थित स्विमिंग पूल एवं बैडमिंटन कोर्ट परिसर में आयोजित इस खेल उत्सव का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त रामगढ़, ऋतुराज द्वारा रंग बिरंगे गुब्बारा आसमान में  उड़ा कर किया गया.इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में बाल व युवा प्रतिभागी, खेल प्रेमी एवं उनके अभिभावक सम्मिलित हुए.

उद्घाटन कार्यक्रम के उपरांत उपायुक्त ऋतुराज ने बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण किया तथा मैच खेल रहे खिलाड़ियों के कौशल को देखा. इस दौरान उन्होंने स्वयं खेल की बारीकियों को रेखांकित करते हुए खिलाड़ियों को तकनीकी सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण खेल टिप्स साझा किए. इसके पश्चात, उपायुक्त ने स्विमिंग पूल परिसर का भ्रमण कर तैराकी प्रतियोगिता के प्रतिभागियों से संवाद किया एवं उनका उत्साहवर्धन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया.

मौके पर उपायुक्त ने कहा की खेल हमारे जीवन का एक अनिवार्य और अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है. यह न केवल शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना जैसे मानवीय मूल्यों का बीजारोपण भी करता है. जिला प्रशासन जिले के प्रत्येक प्रतिभावान खिलाड़ी को हर संभव प्रशासनिक सहयोग, संसाधन और आधुनिक खेल अवसंरचना उपलब्ध कराने हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है ताकि वे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम गौरवान्वित कर सकें.

जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार की देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता के सफल क्रियान्वयन एवं सुचारू संचालन की उपस्थित अभिभावकों एवं खेल संघों द्वारा व्यापक सराहना की गई. इस अवसर पर मुख्य रूप से  उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ प्रभात शंकर सहित अन्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: पाण्डु थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, मोहर्रम पर्व को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
 

संबंधित सामग्री

भारत में iPhone 18 Pro सीरीज की बिक्री शुरू, Apple स्टोर्स के बाहर उमड़ी भारी भीड़

भारत में iPhone 18 Pro सीरीज की बिक्री शुरू, Apple स्टोर्स के बाहर उमड़ी भारी भीड़

iPhone 18 Pro और iPhone 18 pro Max खरीदने के बाद लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. 

रांची: DSPMU में 24 सितंबर को दीक्षांत समारोह, 142 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

रांची: DSPMU में 24 सितंबर को दीक्षांत समारोह, 142 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

142 छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल दिया जायेगा, जिसमें 93 छात्राएं और 49 छात्रों का नाम शामिल है.  

नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का बड़ा बयान, कहा- उन्होंने...

नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का बड़ा बयान, कहा- उन्होंने...

MLC चुनाव को लेकर बाहुबली विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। जेडीयू MLC नीरज कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि यह ललन सिंह का भी विरोध किए थे। 

CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की बिगड़ी तबीयत, हिल व्यू अस्पताल में भर्ती

CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की बिगड़ी तबीयत, हिल व्यू अस्पताल में भर्ती

सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद रूपी सोरेन को हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में MLA-MLC मौजूद, जमा खान ने कहा- निशांत करेंगे...

JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में MLA-MLC मौजूद, जमा खान ने कहा- निशांत करेंगे...

जेडीयू के विधायक और MLC आज एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। पार्टी कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ।