न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह मनाया गया. समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए. साथ ही केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और स्टेट फॉरेंसिक साइंस लैब, उत्तर प्रदेश के निदेशक डॉ जीके गोस्वामी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए. वहीं उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव सह एक्टिंग कुलपति राहुल पुरवार भी समारोह में शामिल हुए. राज्यपाल ने दीप प्रज्वल्लित कर समारोह का उद्घाटन किया.
दीक्षांत समारोह में पांच प्रोग्राम के पांच टॉपरों को गोल्ड मेडल दिया जायेगा. इनमें दो स्नातकोत्तर और तीन स्नातक कार्यक्रमों के टॉपर हैं. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार पांचों गोल्ड मेडलिस्ट समेत कुल 15 विद्यार्थियों को उपाधि देकर सम्मानित करेंगे. समारोह में कुल 207 विद्यार्थियों को उपाधि दी जाएगी.
इसे भी पढ़ें: IND vs WI T20: कुछ ही घंटों में ऑनलाइन टिकट हुआ SOLD OUT, स्टेडियम के बाहर टिकट के लिए लंबी लाइन