गर्भवती का शव खटिया पर

राजमहल: विकास के दावों की खुली पोल! गर्भवती का शव खटिया पर ढोने को मजबूर हुए परिजन

पीराचक गांव की हालत इतनी बदतर है कि गर्भवती का शव खटिया पर लाने को परिजन मजबूर हैं.

By : News11 Bharat
राजमहल: विकास के दावों की खुली पोल! गर्भवती का शव खटिया पर ढोने को मजबूर हुए परिजन

न्यूज़11 भारत 
राजमहल/डेस्क:
 साहिबगंज जिले के राजमहल प्रखंड की तेतुलिया पंचायत का पीराचक गांव आज भी सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित है. इस बदहाल व्यवस्था की दर्दनाक तस्वीर तब सामने आई, जब इलाज के दौरान मृत एक गर्भवती महिला का शव गांव तक पहुंचाने के लिए परिजनों और ग्रामीणों को कीचड़ भरे खेतों के बीच खटिया का सहारा लेना परा. जिले में DMFT के तहत बाइक एंबुलेंस भी खरीदी गई है, लेकिन बाइक एंबुलेंस का उपयोग नहीं के बराबर हो रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार पीराचक निवासी मोनू कुमार राय की गर्भवती पत्नी सपना कुमारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. गांव तक सड़क नहीं होने के कारण परिजन उन्हें खटिया पर लादकर खेतों और कीचड़ भरे रास्ते से रामचौकी गांव तक ले गए. वहां से उन्हें इलाज के लिए भागलपुर ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. जब शव गांव लाया गया तो सड़क के अभाव में एक बार फिर ग्रामीणों को खटिया के सहारे शव को रामचौकी से पीराचक तक पहुंचाना पड़ा. इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को राजमहल ले जाया गया.
 
मृतका के पति मोनू कुमार राय ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है. करीब 15 दिन पहले उनकी मां की भी बीमारी के कारण मौत हो गई थी. उस समय भी उन्हें अस्पताल ले जाने और बाद में शव गांव लाने के लिए इसी तरह खटिया का सहारा लेना पड़ा था.

इसे भी पढ़ें: बोकारो की लापता नाबालिग केस में हाई कोर्ट की फटकार, सरकार से मांगा अपडेटेड एफिडेविट; कल फिर होगी सुनवाई

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.