अस्थायी मार्ग क्षतिग्रस्त

राजगंज: बारिश ने बढ़ाई ग्रामीणों की मुश्किलें, पुल निर्माण स्थल का अस्थायी मार्ग क्षतिग्रस्त

धावाचीता-बलाय टांड़ सड़क पर निर्माणाधीन पुल के समीप आवागमन के लिए बनाया गया अस्थायी मार्ग तेज पानी के बहाव से क्षतिग्रस्त हो गया है.

By : Dipali Kumari
राजगंज: बारिश ने बढ़ाई ग्रामीणों की मुश्किलें, पुल निर्माण स्थल का अस्थायी मार्ग क्षतिग्रस्त

न्यूज़ 11 भारत
राजगंज/डेस्क:
क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश का असर अब ग्रामीण संपर्क मार्गों पर भी देखने को मिल रहा है. धावाचीता-बलाय टांड़ सड़क पर निर्माणाधीन पुल के समीप आवागमन के लिए बनाया गया अस्थायी मार्ग तेज पानी के बहाव से क्षतिग्रस्त हो गया है. इससे आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग के प्रभावित होने से बलाय टांड़, कदम टांड़, मधुगोड़ा, सीतापहाड़, लालचक और फाटामाहुल सहित कई गांवों के निवासियों को राजगंज-कतरास मार्ग तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है. इसके कारण यात्रा की दूरी बढ़ गई है और समय भी अधिक लग रहा है.

बताया जाता है कि संबंधित स्थल पर डीएमएफटी योजना के तहत पुल निर्माण कार्य चल रहा है. निर्माण अवधि के दौरान आवागमन बनाए रखने के लिए अस्थायी व्यवस्था की गई थी, जिसे लगातार बारिश और जल प्रवाह से नुकसान पहुंचा है.
ग्रामीणों के अनुसार, इस मार्ग का उपयोग प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, मजदूर, मरीज और अन्य राहगीर करते हैं. ऐसे में मार्ग प्रभावित होने से लोगों की दैनिक गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं. स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द आवश्यक कदम उठाकर आवागमन सुचारु करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: रांची–आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.