न्यूज़ 11 भारत.
राजगंज/डेस्क: साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए शुक्रवार को राजगंज हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम थाना प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में हुआ.
पुलिस ने छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सतर्क रहने की अपील की. अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी, पासवर्ड, एटीएम एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी गई.
साथ ही साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करना था.
मौके पर विद्यालय के प्राचार्य आनंद कुमार सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: पिपरवार के लुकैया में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की दी गई जानकारी