न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के अधिकतर जिलों में आज बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के अधिकांश जिलों में दिनभर बादल छाये रहेंगे. वहीं कुछ स्थानों पर मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ वज्रपात की चेतावनी भी जारी की है. रांची, जमशेदपुर, बोकारो समेत कुल 10 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
आज पूर्वी, दक्षिणी और मध्य झारखंड के जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है. रांची, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा), सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, खूंटी सिमडेगा हैं. इन जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि मौसम खराब होते ही सुरक्षित स्थानों पर आश्रय लें और किसान खेतों से दूरी बना लें.
आज जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो में में तापमान 30-31°C रहने की संभावना है. वहीं, रांची और आसपास के ऊंचाई वाले जिलों में लगभग 22-23°C तक न्यूनतम तापमान रह सकता है. आज राजधानी रांची का मौसम अपेक्षाकृत ठंडा और आरामदायक रहने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें: एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से की शिष्टाचार मुलाकात